सिनेजीवन: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद और 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद
i
user

नवजीवन डेस्क

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद, प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 लोगों को नोटिस

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बताया जा रहा है कि रानी कपूर ने अपनी याचिका में मांग की है कि संजय कपूर की संपत्तियों, एस्टेट और दूसरी परिसंपत्तियों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि जब तक पूरा मामला अदालत में लंबित है, तब तक संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना बेहद जरूरी है।

याचिका में आशंका भी जताई गई कि अगर समय रहते संपत्ति को संरक्षित नहीं किया गया, तो उसके बिखरने या गलत तरीके से इस्तेमाल होने का खतरा भी है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिया कपूर सचदेव सहित 22 लोगों को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है। हालांकि अदालत ने इस दौरान दोनों पक्षों को यह सलाह भी दी कि वे आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करें।

'मैं परफेक्ट मां नहीं हूं', अदिति मलिक ने बेटे एकबीर के लिए लिखा पोस्ट

सिनेजीवन: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद और 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास और गहरे रिश्तों में से एक माना जाता है। जब एक बच्चा बड़ा होता है, तो उसके साथ-साथ मां भी एक नए अनुभव से गुजरती है। 

बच्चे की हर छोटी-बड़ी बात, उसकी मुस्कान, उसकी शरारतें और उसकी मासूमियत मां के जीवन को एक अलग ही रंग दे देती है। ऐसे ही खास एहसास को अभिनेत्री अदिति मलिक ने अपने बेटे के जन्मदिन पर साझा किया। बेटे एकबीर के पांच साल पूरे होने पर अदिति ने दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया।

 अदिति मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में मां और बेटे के बीच का गहरा प्यार साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में अदिति ने गोद में बेटे एकबीर को लिया हुआ हैं और वह उसे दुलार करती दिख रही हैं।

 इस तस्वीर के साथ अदिति ने अपने बेटे के लिए लिखा, ''अब आप पांच साल के हो गए हो। सच कहूं, तो आपके साथ बिताया गया हर पल मेरे लिए बेहद खूबसूरत रहा है। हम दोनों ने जिंदगी के कई पहलुओं को साथ-साथ समझा और सीखा है।''

 अदिति ने कहा, ''मैं परफेक्ट मां नहीं हूं, मुझसे कई बार गलतियां हुई होंगी। हर बार सब कुछ सही तरीके से नहीं कर पाईं होंगी, लेकिन आपने हमेशा मुझे यह महसूस कराया कि मैं एक अच्छी मां हूं।''


'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू, पुराने अंदाज में लौट रही है अजय देवगन और रोहित शेट्टी की टोली

सिनेजीवन: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद और 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म की शूटिंग इस वक्त ऊटी में चल रही है। सोमवार को अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी।

अभिनेता ने एक मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें पुराने कलाकारों की टोली शामिल है, जिनमें अजय देवगन समेत शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन और श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, "इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। 'गोलमाल 5' ऊटी शेड्यूल।"

 निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर कर लिखा, "20 साल से पॉजिटिव वाइब्स से गुज़र रहे हैं गोलमाल 5 | ऊटी शेड्यूल।"

 दोनों की पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में शूटिंग जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नंदिनी ठाकुर की नए शो में एंट्री, शब्बीर अहलूवालिया के साथ 'ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा' में निभाएंगी खास किरदार

सिनेजीवन: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद और 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू

टेलीविजन की दुनिया में हर नए शो के साथ दर्शकों को नई कहानियां और नए किरदार देखने को मिलते हैं। इन दिनों छोटे पर्दे पर एक नया शो 'ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा' चर्चा में बना हुआ है। अब इस शो से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। 

 दरअसल, अभिनेत्री नंदिनी ठाकुर भी इस कहानी का हिस्सा बनने जा रही हैं। नंदिनी इससे पहले 'पुष्पा इम्पॉसिबल' और 'उड़ने की आशा' जैसे सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं।

 इस नए शो में नंदिनी ठाकुर ईशा नाम की एक युवा लड़की का किरदार निभाएंगी, जो निडर है, रचनात्मक सोच रखती है और अपनी बात खुलकर कहने में विश्वास करती है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए नंदिनी ठाकुर ने कहा, ''मुझे ईशा का किरदार शुरू से ही बेहद पसंद आया। इस किरदार से मेरा एक अलग ही जुड़ाव है। ईशा सिर्फ अपने सपनों के पीछे भागने वाली लड़की नहीं है, बल्कि वह अपने आसपास के लोगों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। ईशा के अंदर महत्वाकांक्षा और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता है और यही बात इस किरदार को खास बनाती है।''


अदा शर्मा फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

सिनेजीवन: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद और 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू

अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ काम करके बहुत खुश हैं। इसके साथ ही, अभिनेत्री ने मनोज बाजपेयी की खूब प्रशंसा की।

मनोज बाजपेयी के साथ पहली बार काम करने के बारे में अदा शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए ​​कहा, "वह (बाजपेयी) इस फिल्म का चेहरा हैं। वह 'गवर्नर' में गवर्नर का रोल निभा रहे हैं।"

फिल्म में अपने किरदार के बारे में अदा शर्मा ने कहा, "मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत खुश हूं। हमारे डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर बहुत अच्छे हैं, जो खुद भी एक शानदार एक्टर हैं। मेरे किरदार में भी एक अच्छा सरप्राइज है और यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया।"

बता दें कि 23 अप्रैल को मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने यह पोस्टर रिलीज किया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia