सिनेजीवन: शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत और पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत किसी के फिल्म स्टार होने से प्रभावित नहीं है। माधुरी दीक्षित ने मंगलवार को अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए अपने जज्बात बयां किए।

फोटो:
i

'मन्नत' रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, याचिका खारिज

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित उनके आलीशान बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिल जोड़ने के लिए मिली कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत किसी के फिल्म स्टार होने से प्रभावित नहीं है। अगर किसी ने अपने घर में नियमों के तहत बदलाव करने की अनुमति ली है तो इसमें क्या समस्या है?

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दाऊंडकर ने आरोप लगाया था कि मन्नत में दो अतिरिक्त मंजिल बनाने के लिए जरूरी पर्यावरण संबंधी मंजूरियां पूरी तरह नहीं ली गईं। उनका कहना था कि महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से दी गई सीआरजेड मंजूरी में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हुआ और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने पुणे के पास खरीदी 25 एकड़ जमीन, 16.42 करोड़ रुपए में हुई डील

सिनेजीवन: शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत और पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ निवेश को लेकर भी चर्चा में हैं। अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद अब उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास एक और बड़ा निवेश किया है। 

दरअसल, उन्होंने पुणे के मुलशी तालुका में करीब 25 एकड़ जमीन खरीदी है। यह डील 16.42 करोड़ रुपए में की गई है।

सीआरई मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, रणबीर कपूर ने पुणे के मुलशी तालुका के पिंपरी गांव में आपस में जुड़ी हुई चार जमीन खरीदी हैं। यह पूरी डील 30 अप्रैल 2026 को रजिस्टर्ड हुई। इन चारों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल करीब 1,04,000 वर्ग मीटर यानी लगभग 25.7 एकड़ है।

दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के मुताबिक, सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर का है, जिसे 7.07 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इसके अलावा, 29,900 वर्ग मीटर का दूसरा प्लॉट 4.62 करोड़ रुपए में खरीदा गया। तीसरे प्लॉट का क्षेत्रफल 21,400 वर्ग मीटर है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं, सबसे छोटा 8,900 वर्ग मीटर का प्लॉट 1.39 करोड़ रुपए में खरीदा गया। चारों प्लॉट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

इस पर रणबीर कपूर ने 82.13 लाख रुपए का स्टाम्प शुल्क भी चुकाया है। हालांकि, इस पूरी डील को लेकर अब तक रणबीर कपूर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


जूनियर एनटीआर के नाम से जुड़ी अफवाहों पर टीम ने लगाई रोक, कहा- 'रॉ एनटीआर से कोई संबंध नहीं'

सिनेजीवन: शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत और पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की टीम ने एक संस्था को लेकर अभिनेता के नाम का इस्तेमाल किए जाने पर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने कहा है कि अभिनेता या उनका ऑफिस 'रॉ एनटीआर' नाम की संस्था से किसी भी तरह जुड़ा हुआ नहीं है।

जूनियर एनटीआर की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''हमें जानकारी मिली है कि रॉ एनटीआर नाम से काम कर रही एक संस्था ऐसी गतिविधियां कर रही है, जिससे लोगों के बीच यह धारणा बन सकती है कि उसका संबंध अभिनेता एनटीआर से है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि जूनियर एनटीआर और उनका ऑफिस रॉ एनटीआर या उसकी किसी भी गतिविधि से पूरी तरह अलग हैं। इस संस्था से हमारा कोई संबंध, सहयोग या भागीदारी नहीं है।''

टीम ने आगे कहा कि यह संस्था अभिनेता का प्रतिनिधित्व करने या उनकी ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी करने के लिए अधिकृत नहीं है।

अभिनेता की टीम ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और फैंस से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की गई किसी भी जानकारी को आगे साझा न करें।

'द अलायंस' में कुशाल टंडन ने किया एक्स-गर्लफ्रेंड का जिक्र, तो जैद दरबार ने दिखाई समझदारी

सिनेजीवन: शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत और पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित

अभिनेता कुशाल टंडन इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलाइंस' को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने सह-प्रतियोगी सोहेल खान से बातचीत में इशारों-इशारों में अपने एक पूर्व रिश्ते का जिक्र किया।

हालांकि, कुशाल ने बातचीत के दौरान गौहर खान का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह एक समय एक लड़की से बहुत प्यार करते थे और अब उस लड़की की शादी जैद दरबार से हो चुकी है।

इस पर जैद दरबार ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उन्हें हमेशा कुशाल के बारे में बताया है।

कुशाल टंडन और अभिनेत्री गौहर खान के रिश्ते की चर्चा पहले भी होती रही है। दोनों की नजदीकियां वर्ष 2013 में प्रसारित रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन वर्ष 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में गौहर खान ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार से शादी कर ली।


पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित, खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर बयां किए जज्बात

सिनेजीवन: शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत और पति श्रीराम के प्यार में डूबीं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मंगलवार को अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए अपने जज्बात बयां किए।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कुछ यादें उन लोगों की वजह से सच में खास बन जाती हैं जिनके साथ हम उन्हें शेयर करते हैं। तस्वीरों में माधुरी गुलाबी रंग की साड़ी में सोलो पोज देती हुई दिख रही हैं।

 एक अन्य तस्वीर में वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जबकि एक तस्वीर में वह उन्हें पीछे से गले लगाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के कई कैंडिड सोलो शॉट्स भी शामिल हैं, जिनमें वह अपने खास अंदाज और ग्रेस के साथ पोज देती दिख रही हैं।

 तस्वीरों के साथ माधुरी ने लिखा, "कुछ पल इसलिए खास होते हैं, क्योंकि वे हम किसी अपने के साथ बिताते हैं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए