सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

13 फरवरी को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो' पर खतरे की तलवार लटक रही है। नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो', हुसैन उस्तारा शेख की बेटी ने कोर्ट में दायर की याचिका

मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद 13 फरवरी को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो' पर खतरे की तलवार लटक रही है।

फिल्म को लेकर हुसैन उस्तारा की बेटी ने जताई है और कोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म की रोक लगाने की याचिका भी दायर की है। हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी सनोबर शेख का कहना है कि ट्रेलर में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में उन्हें सनकी और गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज से उन्हें और उनके बच्चों को “अपूरणीय क्षति” पहुंचेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पिता ने पूरे भारत में, विशेष रूप से मुंबई में, अपराधों को रोकने में योगदान दिया और अपराधियों से निपटने में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद की, लेकिन फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। सनोबर शेख ने कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में दावा किया है कि फिल्म उनके पिता की जीवनी पर बनी है और उनके पिता के जीवन को गैंगस्टर जैसा दिखाने की कोशिश की है।

'मानसिक तैयारी रही चुनौतीपूर्ण', बॉर्डर-2 में सूबेदार संतराम का रोल निभाने वाले वंश भारद्वाज ने शेयर किया अनुभव

सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

'बॉर्डर-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कमाई के मामले में भी 250 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है। फिल्म को बनाने में जितनी भूमिका लीड किरदारों की रही, उतना ही योगदान सहायक कलाकारों का भी रहा।

फिल्म में सूबेदार संतराम का रोल निभाने वाले अभिनेता वंश आर भारद्वाज ने भी शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता। अभिनेता का किरदार भले ही छोटा था लेकिन फैंस के दिल में उतर गया। अब अभिनेता वंश आर भारद्वाज ने फिल्म बॉर्डर-2 और अपने अनुभव आईएएनएस के साथ साझा किए हैं।

'बॉर्डर-2' का ऑफर मिलने के अनुभव और पहले रिएक्शन पर बात करते हुए अभिनेता वंश आर भारद्वाज ने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे पहली भावना अविश्वास की थी। मुझे सचमुच विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं बॉर्डर का हिस्सा बनने जा रहा हूं। यह अवास्तविक सा लग रहा था। दूसरी भावना उत्साह की थी। जब मुझे पता चला कि शूटिंग का शेड्यूल छोटा होगा, तो मेरा उत्साह और भी बढ़ गया।"

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए वंश ने कहा, "पहली फिल्म की विरासत बहुत बड़ी है। आपने सुना होगा कि मूल 'बॉर्डर' देखने के बाद कितने ही लोग और बच्चे सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए थे। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म उस विरासत को आगे बढ़ाएगी। साथ ही यह फिल्म एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है क्योंकि हम उन लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। उनके लिए खड़ा होना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है।"


रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

रोहित शेट्टी फायरिंग से बॉलीवुड में खौफ
रोहित शेट्टी फायरिंग से बॉलीवुड में खौफ
फोटो: सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी के आवास पर हाल ही में हुए हमले को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के सामने हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है और कहा है कि इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आईएमपीपीए ने पत्र में लिखा है कि रोहित शेट्टी भारतीय सिनेमा जगत की सम्मानित हस्ती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से न सिर्फ मनोरंजन किया है, बल्कि देश और समाज के लिए कई बार आगे आकर मदद की है। सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनका योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे में उनके आवास के सामने गोलीबारी की घटना बेहद चिंताजनक है।

एसोसिएशन ने कहा कि यह घटना सिर्फ रोहित शेट्टी तक सीमित नहीं है। इससे कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों में डर फैल सकता है। महाराष्ट्र फिल्म और मनोरंजन जगत की सांस्कृतिक और आर्थिक ताकत है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकती हैं।

'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान'

सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ वर्गों ने आपत्ति जताई है। 

मामला इतनी तेजी से आगे बढ़ा कि दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, लखनऊ में एफआईआर और देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तक पहुंच गया। इसी बीच अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्ममेकर नीरज पांडे के आधिकारिक बयान को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी है।

मनोज बाजपेयी ने अपने पोस्ट में सबसे पहले लोगों की भावनाओं को सम्मान देने की बात कही। उन्होंने लिखा, "लोगों ने जो भावनाएं और चिंताएं साझा की हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं। जब आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा होते हैं जिससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो वह आपको रुककर सोचने और सुनने के लिए मजबूर करती है। एक अभिनेता के तौर पर मैं किसी फिल्म से अपने किरदार और कहानी के माध्यम से जुड़ता हूं। मेरे लिए यह एक कमियों से भरे व्यक्ति और उसकी आत्मबोध की यात्रा को दर्शाने का प्रयास था। इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय के बारे में कोई बयान देना नहीं था।"


शनिवार को रिलीज होगा फिल्म 'इकोज ऑफ अस' का पहला रोमांटिक ट्रैक

सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग' का टीजर रिलीज कर दिया और साथ ही, गाने के रिलीज की जानकारी दी।

इस गाने की खास बात यह है कि इसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने यूलिया के साथ मिलकर गाया है। गाने में अरिजीत की मौजूदगी ने फैंस के दिलों मे उत्साह भर दिया है।

गाने की जानकारी देते हुए यूलिया ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "प्यार से बनाया गया एक गीत, जो शनिवार तक रिलीज किया जाएगा। गाना 'तेरे संग' शनिवार को रिलीज किया जाएगा।"

गाने के टीजर में अरिजीत सिंह गाते हुए दिख रहे हैं, साथ ही यूलिया और दीपक तिजोरी भी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है, और म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन सोनी म्यूजिक इंडिया के जरिए हो रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ