सिनेजीवन: बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा और अंकिता कोंवर ने मिलिंद सोमन के लिए लिखा इमोशनल नोट

मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने 'टिटरी' गाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर अक्सर अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कहा- भद्दे शब्दों का प्रयोग करना क्रिएटिविटी नहीं

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने नए गाने 'टिटरी' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। गाने के रिलीज होते ही इसके बोल और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर भारी आलोचना शुरू हो गई थी। इसी कड़ी में मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने भी गाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

सोना ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने इस नोट पर लिखा कि यह कोई पहली बार नहीं है। हम पहले भी ऐसे कई मामले देख चुके हैं। सोना ने लिखा, "अक्सर कोई आदमी अपनी इन हरकतों से औरतों को सिर्फ आकर्षक चीज की तरह पेश करता है और खुद को हीरो बताने की कोशिश करता है, जैसे औरतें बस उसकी ऐसी हरकतों पर फिदा हो जाएंगी।"

सोना ने रैप में भद्दे शब्द प्रयोग करने पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, "'तू मुझपे मरती है, मुझपे जान चिड़कती है' जैसे पुराने और झूठे स्वैग दिखाना कोई क्रिएटिविटी नहीं है। यह पॉप कल्चर का सबसे आलसी और बोझिल तरीका है।"

उन्होंने आगे कहा कि खुद को 'हरियाणा का बेटा' कहना और उदास चेहरा बनाना भी सही नहीं है। उन्होंने लिखा, "हरियाणा पहले से ही देश के सबसे खराब जेंडर रेश्यो, औरतों के खिलाफ हिंसा और ऑनर किलिंग से जूझ रहा है।"

सोना ने जोर देते हुए लिखा कि एक आर्टिस्ट का काम लोगों की सोच को बेहतर बनाना है। उन्होंने बादशाह पर तंज कसते हुए लिखा, "आप या तो महिलाओं के खिलाफ गलत सोच को चुनौती दे सकते हैं या फिर इसका फायदा उठाकर पैसा कमा सकते हैं।"

'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, किस्मत की घंटी से शुरू हुई जुनैद-साई की प्रेम कहानी

सिनेजीवन: बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा और अंकिता कोंवर ने मिलिंद सोमन के लिए लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की एक अलग ही पहचान रही है। समय-समय पर ऐसी कई प्रेम कहानियां आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस कड़ी में जुनैद खान और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म 'एक दिन' की चर्चा जोरों पर है। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक 'फॉर्च्यून बेल,' यानी किस्मत की घंटी, दिखाई जाती है। इस घंटी के बारे में जुनैद खान का किरदार बताता है कि दुनिया भर के हारे हुए आशिक इस घंटी को बजाकर अपनी किस्मत आजमाते हैं। इसी दौरान उनकी नजर मीरा पर पड़ती है, जिसका किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। मीरा को देखते ही जुनैद का किरदार उस फॉर्च्यून बेल से एक विश मांगता है कि काश मीरा मेरी हो जाए, चाहे सिर्फ एक दिन के लिए ही सही।

इसके बाद ट्रेलर में कहानी आगे बढ़ती है। जुनैद की मांगी हुई यह विश सच हो जाती है। अगले ही सीन में मीरा यानी साई पल्लवी जुनैद के साथ दिखाई देती हैं। दोनों के बीच कई रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं। एक सीन में साई पल्लवी जुनैद का जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आती हैं। वह उन्हें केक पर लगी कैंडल बुझाने से पहले एक विश मांगने के लिए कहती हैं। इस पर जुनैद मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उनकी तो विश पहले ही पूरी हो चुकी है।


निक्की तंबोली का ट्रोलर्स को जवाब, भावनाओं में बहकर शो छोड़ना आसान है पर जिम्मेदारी निभाना चुनौती

सिनेजीवन: बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा और अंकिता कोंवर ने मिलिंद सोमन के लिए लिखा इमोशनल नोट

अभिनेत्री निक्की तंबोली रियलिटी शो 'द 50' से बाहर हो गई हैं। उन्हें डबल एविक्शन में शो से बाहर कर दिया गया। शो से निकलने के बाद निक्की ने बुधवार को इंस्टाग्राम के जरिए शो में चल रहे संघर्ष और अपनी हालत के बारे में बात की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा और अपनी भावनाएं व संघर्ष साझा किए। निक्की ने लिखा, "कई लोग कह रहे हैं कि जब अरबाज को शो से निकाला गया, तो मुझे भी शो छोड़ देना चाहिए था, लेकिन शो में आने का मतलब जिम्मेदारी और वादा निभाना होता है। भावनाओं में आकर शो छोड़ना आसान लग सकता है पर कमिटमेंट निभाना असली हिम्मत है।"

निक्की ने लिखा कि जब मेरे भाई का देहांत हुआ था, तब भी मैं अगले दिन 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के लिए गई थी। उन्होंने लिखा, "मेरे लिए कमिटमेंट का मतलब यही होता है। भावनाएं सच्ची होती हैं, लेकिन जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। शो ने मुझे हमेशा सम्मान, महत्व और प्राथमिकता दी। कमिटमेंट सिर्फ भावनाओं का नाम नहीं, बल्कि उस हिम्मत का नाम भी है, जब पता होता है कि बाहर लोग आलोचना करेंगे, कहानियां बनाएंगे, फिर भी आप मजबूत रहते हैं।"

 निक्की ने बताया कि शो में जाने से पहले वे डेंगू से ठीक होकर आई थीं। इसलिए ठीक से परफॉर्म नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने लिखा, "कई लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस को जज किया, बिना जाने कि मैं डेंगू से ठीक होकर आई थी। शरीर में थकान, कमजोरी और बहुत ज्यादा थकावट थी। छोटी-छोटी चीजें भी भारी लगती थीं, फिर भी मैं हर दिन हिम्मत से शो में गई।"

"तुमने मेरी कमजोरियों को संभाला..." अंकिता कोंवर ने मिलिंद सोमन के लिए लिखा इमोशनल नोट

सिनेजीवन: बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा और अंकिता कोंवर ने मिलिंद सोमन के लिए लिखा इमोशनल नोट

मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर अक्सर अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं। दरअसल, दोनों की उम्र में 26 साल का अंतर है, जिसके चलते शादी के बाद दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब दोनों की शादी को 13 साल पूरे हो गए हैं।

इस मौके पर अंकिता ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए को सालगिरह की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "13 साल पहले, प्यार धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आया और वहीं ठहर गया। उसी प्यार ने मुश्किल वक्तों में, लंबी दूरी में, और उन दिनों में भी मेरा साथ दिया, जब सब कुछ बहुत भारी लगता था।

उन्होंने आगे लिखा, "तुमने मेरे हर रूप को अपनाया, मेरी ताकत को समझा और कमजोरियों को बहुत प्यार से संभाला। तुम मेरी हर जीत पर खुश हुए और उन चुनौतियों में भी मेरे साथ खड़े रहे, जो नामुमकिन लगती थीं। इन 13 सालों में बहुत सारी हंसी, बातें, तरक्की, माफी मांगना, रोमांच और वो प्यार रहा, जो हर दिन बदलता और मजबूत होता गया। खूबसूरत बात ये है कि आज भी मैं हर रोज इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं, जो हम दोनों साथ मिलकर जीते हैं।"


फिल्म 'निशानची' में डबल रोल का चला जादू, ऐश्वर्य ठाकरे ने जीता पहला बड़ा अवॉर्ड

सिनेजीवन: बादशाह के 'टिटरी' गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा और अंकिता कोंवर ने मिलिंद सोमन के लिए लिखा इमोशनल नोट

फिल्म 'निशानची' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, अभिनेता को हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट डेब्यू मेल (जूरी) अवॉर्ड मिला।

क्राइम ड्रामा फिल्म 'निशानची' साल 2025 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में ऐश्वर्य के अलावा, वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे ने अपने डबल रोल से काफी प्रभावित किया था और उनके इस रोल के लिए काफी सराहना भी मिली थी।

यह सम्मान ऐश्वर्य ठाकरे के अभिनय करियर का पहला बड़ा अवॉर्ड है। फिल्म निशानची में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिल रही है, जिससे वह इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकारों में शामिल हो गए हैं।

ऐश्वर्य ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप का आभार जताया और कहा कि उनके साथ अपने सिनेमा सफर की शुरुआत करना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है।

 उन्होंने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मेरा सफर इतने ईमानदार और जीनियस क्रिएटर के साथ शुरू हुआ। अनुराग सर ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे उनके सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका दिया।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia