सिनेजीवन: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद और करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही आलिया भट्ट के सपोर्ट में अभिनेता सोनू सूद सामने आए। करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते नजर आ रहे हैं।

फोटो: आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम से साभार
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, बोले- 'कलाकार की मेहनत को कैमरों की चमक से न आंकें'

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनो कांस फिल्म फेस्टिवल में कथित तौर पर फोटोग्राफर के द्वारा नरअंदाज किए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही है। इसी, बीच शुक्रवार को अभिनेता सोनू सूद आलिया के सपोर्ट पर सामने आए।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया के लिए नोट शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की मेहनत और वैश्विक उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है।

अभिनेता ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए नोट पर लिखा, "जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का बहाना। हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता मिलने की जरूरत नहीं होती।"

उन्होंने आलिया के अंतरराष्ट्रीय दौरे का सम्मान करते हुए लिखा, "अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर खड़े होना, अपनी कला का प्रतिनिधित्व करना और अपनी यात्रा को गरिमा के साथ आगे बढ़ाने का साहस ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।"

बाबिल खान के बर्थडे पर मां सुतापा सिकदर ने लुटाया प्यार, दुआ में मांगी बेटे की लंबी उम्र

सिनेजीवन: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद और करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए

अभिनेता बाबिल खान शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मां और संवाद लेखिका सुतापा सिकदर ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 सुतापा ने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बाबिल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सुतापा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "फलक तक नाम हो तेरा रोशन, बस अपने कदम हमेशा जमीन पर जमाए रखना। चांद-तारे हमेशा तेरे करीब रहें और सुकून भरी नींद तेरी पलकों में बसती रहे… आमीन। सालगिरह मुबारक मेरी जान, मेरी उम्र भी तुझे लग जाए। लव यू बाबिला।"

 उन्होंने आगे लिखा, "वो नन्हे-नन्हे कदम अब साइज 10 बन गए हैं। खूब सफर करना, दुनिया को खुलकर देखना, अच्छे अनुभवों से सीखना और हर दिन और समझदार बनते जाना। हैप्पी बर्थडे।"

बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान और लेखिका-निर्माता सुतापा सिकदर के बड़े बेटे हैं। बाबिल फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से अलग पहचान बनाई है।


करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए, साझा किया ये नोट

सिनेजीवन: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद और करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए

करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया के आने से पहले की जिंदगी को याद किया।

इस पोस्ट को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा करते हुए करण ने लिखा, “कभी-कभी मैं सोशल मीडिया से पहले के उन दिनों को प्यार और चाहत के साथ याद करता हूं... जब पोस्ट करने का मतलब पत्र-पेटी में चिट्ठी डालना होता था, जब स्क्रॉल करने का मतलब कोई किताब या नोटबुक पढ़ना होता था, जब फॉलोअर्स किसी नेक काम या किसी गुरु के लिए होते थे, जब ‘लाइक्स’ का मतलब सच्ची तारीफ होती थी, जब ‘ग्राम’ सिर्फ वजन की एक इकाई होती थी, कोई बोझ नहीं। क्या दिन थे वो...”

पेशेवर तौर पर करण जौहर को बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं, निर्देशक, टॉक शो होस्ट और उद्यमियों में से एक माना जाता है।

फिल्म निर्माता ने अपने पिता यश जौहर द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के जरिए हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

फिल्म देखने के बाद खुलकर हंसीं आयुष्मान खुराना की मां, अभिनेता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सिनेजीवन: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद और करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए

अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रोमांस, गलतफहमियों और हंसी-मजाक का एक अनोखा मिश्रण दिखाया गया है।  

शुक्रवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उनकी मां को यह फिल्म काफी पसंद आई है और फिल्म देखने के बाद काफी सालों बाद खुलकर हंसी हैं।

आयुष्मान ने मां के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मां ने आशीर्वाद दे दिया। कहती हैं कि तेरी फिल्म बहुत अच्छी है। कह रही थीं अगर पापा होते तो उन्हें बहुत अच्छा लगता। फिल्म देखने के बाद वह बहुत समय बाद दिल खोलकर हंसी। 'पति पत्नी और वो दो।'"


अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज, 'तू मरता क्यों नहीं' डायलॉग के साथ शुरू हुई जबरदस्त नोक-झोंक

सिनेजीवन: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद और करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुए

अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह 'वेलकम' फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें पुराने कई सारे सितारे नजर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

 1 मिनट 30 सेकंड का टीजर देखने में काफी जबरदस्त है। इसकी शुरुआत टाइटल सॉन्ग से होती है, जिसमें फिल्म में शामिल लोगों के नाम दिखाए गए हैं। टीजर देखकर लग रहा है कि दर्शकों को इस बार कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। एक्शन-कॉमेडी भी भरपूर है। टीजर में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं।

वहीं, सुनील शेट्टी की एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। दोनों की कॉमिक टाइमिंग टीजर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आई है। एक मजेदार सीन में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार पर पन गन तानकर कहते हैं, "तू मरता क्यों नहीं?” इस पर अक्षय जवाब देते हैं, “मैं मरने में जान डाल रहा हूं।” फिर सुनील कहते हैं, "अरे, मरने में कोई जान डालता है क्या?"

टीजर देखकर प्रतीत होता है कि 'वेलकम टू द जंगल' पूरी तरह हंसी, कन्फ्यूजन और मस्ती से भरपूर होगी। इसमें अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ यह फिल्म दर्शकों को फुल-फैमिली एंटरटेनमेंट देगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia