सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे

सुनील लहरी का कहना है कि फिल्म में इमोशनल सीन और डायलॉग्स को और भी बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था। पूनम पांडे ने दीपावली के बाद पर्यावरण पर पड़े प्रभाव और मुंबई में इमारतों में आग लगने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

फोटो: सोशल मीडिया
i

'रावण को किया गया महिमामंडित', नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां

सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेता का कहना है कि फिल्म भक्ति और दिव्यता को दिखाने में पीछे रह गई, जो इस महाकाव्य से जुड़ी हुई है।

सुनील ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म देखने के अपने अनुभव के बारे में बताया।

उन्होंने इसे कड़वा-मीठा अनुभव बताते हुए कहा कि फिल्म देखने में भले ही शानदार लगे, लेकिन मेकर्स को कुछ जरूरी सीन और डायलॉग पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए था। वीडियो में वे कहते हैं, "हाल ही में मुझे फिल्म 'रामायण' देखने का मौका मिला। यह बड़े बजट पर बनी एक भव्य फिल्म है और इसके विजुअल इफेक्ट्स सच में वर्ल्ड क्लास हैं। सिनेमैटोग्राफी बेहद खूबसूरत और देखने में आकर्षक है। सभी एक्टर्स ने अपने-अपने किरदारों को बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया है और अपने रोल को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाया है। फिल्म में कई बेहतरीन सीन हैं।"

 अभिनेता सुनील लहरी का कहना है कि फिल्म में इमोशनल सीन और डायलॉग्स को और भी बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था। उन्होंने अहिल्या वाले एपिसोड के नहीं होने का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें परशुराम वाला सीन काफी कमजोर लगा।

'दीए जलाएं, घर क्यों जला रहे हैं', दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे 

सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे

अभिनेत्री पूनम पांडे ने दीपावली के बाद पर्यावरण पर पड़े प्रभाव और मुंबई में इमारतों में आग लगने की घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दीपावली एक पावन पर्व है, लेकिन इसे अनावश्यक रूप से हिंदू-मुस्लिम नजरिये से देखा और बांटा जा रहा है।

अभिनेत्री ने सवाल पूछा कि दीपावली के पर्व को लोगों ने हिंदू-मुस्लिम में क्यों बांट दिया है? उन्होंने कहा, "दीपावली के पर्व पर हम सभी अपने घरों में रंगोली बनाते हैं और दीये जलाते हैं। साथ ही, लक्ष्मी पूजन भी करते हैं। मैंने भी अपने घर में किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस दीपावली पर लोग बिल्डिंग क्यों जला रहे हैं? फिर मैं कुछ बोलूंगी, तो आप लोग इसे हिंदू-मुसलमान से जोड़ने लगेंगे और सभी हिंदू मुझसे नफरत करने लगेंगे, जबकि मैं खुद एक कट्टर हिंदू हूं। इस दीपावली के पर्व पर मैंने अपने घर में लक्ष्मी पूजन किया है। मैं भगवान में गहरी आस्था रखती हूं और बचपन से शुद्ध शाकाहारी हूँ।"

दीपावली पर्व के दौरान पटाखों से आग लगने की कई घटनाएं देखी गईं, जिन्हें लेकर अभिनेत्री ने कहा, "दीपावली का पर्व है, रोशनी जलाएं, घर क्यों जला रहे हैं? पटाखों से किसी का घर क्यों जला रहे हैं? उससे किसी दूसरे को परेशान क्यों कर रहे हैं? मैंने भी दीपावली का पर्व मनाया है और अभी भी मेरे घर के दरवाजे पर दीया जल रहा है, लेकिन आप लोग किस तरह की दीपावली का पर्व मना रहे हैं कि दूसरों को तकलीफ हो रही है।"


'गुलशन कुमार ने संगीत इंडस्ट्री को दी पहचान', कुमार सानू ने संगीत के सुनहरे दौर को किया याद   

सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे

मशहूर गायक कुमार सानू इन दिनों 'सुनियो जरा' गाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि दिग्गज गायक गुलशन कुमार की हत्या के बाद संगीत उद्योग पर बुरा असर पड़ा था।

दरअसल, आईएएनएस ने सॉन्ग 'सुनियो जरा' प्रमोशन के दौरान गायक से सवाल पूछा, "गुलशन कुमार की हत्या के बाद संगीत उद्योग कैसे बदल गया?" इस पर कुमार सानू ने कहा, "उनके निधन के बाद संगीत जगत पर बुरा असर पड़ा था। जब तक वह थे, हिंदी फिल्म संगीत के लिए वह स्वर्ण युग था। वह सिर्फ संगीत प्रेमी या बिजनेसमैन ही नहीं थे बल्कि उससे कहीं बढ़कर थे। उनके मन में इतनी स्पष्टता था कि वह पहले ही बता सकते थे कि कौन सा संगीत चलेगा।"

उन्होंने कहा, "दूसरी बात यह है कि गुलशन कुमार जानते थे कि संगीत को लोगों तक कैसे पहुंचाना है और उसे दुनियाभर में कैसे फैलाना है। ये सारी तकनीकें उनसे बेहतर न तो किसी के पास थी और न ही है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह मेरे गॉडफादर हैं लेकिन अगर आप देखें तो गुलशन कुमार की मौत के बाद इंडस्ट्री में पूरी तरह से बदलाव आया है।"

कुमार सानू ने गुलशन कुमार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "ऐसी कई फिल्में थीं जिनका संगीत बिका था और गुलशन कुमार उसे खरीदते थे। उनका निधन हमारे लिए बहुत दुखद बात थी और मुझे लगता है कि इसी वजह से धीरे-धीरे सब कुछ टूट गया। नदीम-श्रवण अलग हो गए।"

'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती बोलीं- इस बार हिसाब पर्सनल है 

सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे

अभिनेत्री हुमा कुरैशी पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं। बुधवार को मेकर्स ने पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज का प्रोमो रिलीज कर दिया है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर प्रोमो रिलीज किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "कुछ कर्ज वक्त के साथ नहीं, बल्कि हिसाब के साथ उतरते हैं। रानी भारती वापस आ गई है और इस बार यह पर्सनल है। महारानी सीजन-5 फरवरी में सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।"

प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले सीजन में रानी की जिंदगी में नए चैलेंज, अप्रत्याशित ट्विस्ट और नए बदलावों के साथ कहानी आगे बढ़ेगी।

पिछले सीजनों में रानी भारती ने पावर स्ट्रगल, निजी महत्वाकांक्षाओं और मुश्किल फैसलों से गुजरते हुए पॉलिटिकल दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हुमा के एक और चैप्टर के साथ वापसी पर उनकी यात्रा एक नई दिशा लेगी, जिसमें नए चैलेंज आएंगे, जो उनके हौसले और पॉलिटिकल समझ की परीक्षा लेंगे।


'तुम जीने की वजह हो', पत्नी सोनिया कपूर से प्रेरित है हिमेश रेशमिया का नया रोमांटिक गीत

सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे

संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपनी पत्नी सोनिया कपूर के प्रति प्रेम और पहली नजर के प्यार की भावना से प्रेरित अपने नए रोमांटिक गीत की एक झलक साझा की।

इंडियन आइडल पर गाने के पीछे की कहानी साझा करते हुए, हिमेश ने खुलासा किया कि कैसे उनके व्यक्तिगत अनुभवों और फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के साथ बातचीत ने इस धुन को आकार देने में मदद की। हिमेश ने इसे एक दमदार रोमांटिक सॉन्ग बताया, जो पहली नजर में प्यार की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह हमारा पहली नजर का प्यार बहुत ही जबरदस्त रोमांटिक गाना है।

हिमेश ने खुलासा किया कि भावनाएं उनकी पत्नी सोनिया कपूर के साथ उनके अपने रिश्ते से आईं।

उन्होंने कहा कि मुझे हर दिन घर पर डांट पड़ती है। वह मुझे डांटती है, परेशान करती है, लेकिन मेरे दोस्त, मैं उससे इतना प्यार करता हूं कि मैं उससे कुछ भी नहीं कह पाता। इसलिए, उसके बाद उसके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान लाने के लिए, मैंने यह गाना बनाया, 'तुम जीने की वजह हो'।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए