सिनेजीवन: 'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद और नीलम और समीर की शादी के 15 साल पूरे

फिल्म 'बॉर्डर' में भैरो सिंह की भूमिका निभाने वाले सुनील शेट्टी को फिल्म के रिलीज के साथ अपनी पुरानी फिल्म के दिन याद आ गए हैं। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी ने साल 2011 में अभिनेता समीर सोनी के साथ शादी की थी।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद, बताया कैसे कैमरा बंद होने के बाद भी निभाई जिम्मेदारी

वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म 'बॉर्डर' में भैरो सिंह की भूमिका निभाने वाले सुनील शेट्टी को फिल्म के रिलीज के साथ अपनी पुरानी फिल्म के दिन याद आ गए हैं। 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' की जिम्मेदारी आज भी अभिनेता अपने कंधों पर महसूस करते हैं।

'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी ने अहान शेट्टी के लिए प्यार नोट इंस्टाग्राम पर लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव को भी साझा किया है। अभिनेता का कहना है कि बॉर्डर सिर्फ उनके लिए फिल्म नहीं थी, बल्कि जिम्मेदारी थी, जिसे कैमरों के बंद हो जाने के बाद भी उन्होंने ताउम्र निभाया है। सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे बेटे अहान, आज मुझे तुमसे यह कहना है कि मेरे लिए 'बॉर्डर' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने अभिनय किया था। यह एक ज़िम्मेदारी बन गई जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बहुत बाद तक निभाया। वर्षों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना एक तरह से उस पल को फिर से जीवंत कर देता है। ये सिर्फ पुरानी यादों के रूप में नहीं, बल्कि अनुशासन, बलिदान, मौन और साहस को याद दिलाता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह फिल्म गौरव के बारे में नहीं है। यह फिल्म युद्ध के बारे में नहीं है। यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों मौजूद है। सीमा वह जगह नहीं है जहां देश समाप्त होता है, यह वह जगह है जहां साहस शुरू होता है और कुछ कहानियां पर्दे पर नहीं रहतीं, वह एक राष्ट्र के हृदय में बस जाती हैं। हम कभी न भूलें कि वह वर्दी वास्तव में देश का प्रतीक है।"

बेशक ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई 'होमबाउंड', लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिल्म की मौजूद है गूंज : विशाल जेठवा 

सिनेजीवन: 'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद और नीलम और समीर की शादी के 15 साल पूरे

बॉलीवुड में हाल के वर्षों में ऐसी कई फिल्में आई हैं, जो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि समाज और मानवीय अनुभवों को भी बड़े पर्दे पर पेश करती हैं। ऐसी ही फिल्मों में से एक है 'होमबाउंड', जिसने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी पहचान बनाई। जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की ये फिल्म ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशंस से बाहर हो गई। 

फिल्म ने दुनिया भर की 86 फिल्मों में से टॉप 15 में अपनी जगह बनाई थी। इस सफर पर अभिनेता विशाल जेठवा ने आईएएनएस से खुलकर बात की और अपने अनुभव को बेहद खास बताया।

आईएएनएस से बात करते हुए विशाल ने कहा, ''मैं एक साधारण परिवेश से आता हूं, जहां बड़े सपने अक्सर दूर की चीज लगते हैं। मेरी फिल्म का अंतरराष्ट्रीय मंच तक जाना और भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बेहद असाधारण अनुभव रहा। फिल्म को दुनिया भर के लोगों से बेहद प्यार मिला। यह सफर मेरे विश्वास को मजबूत करता है कि दिल से बनाई गई और ईमानदारी के साथ पेश की गई फिल्में दर्शकों तक अपनी ताकत पहुंचा सकती हैं।''

विशाल ने कहा, ''इस सफर ने मुझे एहसास दिलाया कि मेहनत, विश्वास और सच्चाई के साथ की गई कोशिशों का फल जरूर मिलता है।''


'द 50' में जाने से पहले सपना चौधरी ने दिया सबको चैलेंज, कहा- मैं सबको देख लूंगी

सिनेजीवन: 'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद और नीलम और समीर की शादी के 15 साल पूरे

भारतीय टेलीविजन का अनोखा रियलिटी शो 'द 50' अभी शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में 50 सेलिब्रिटी शिरकत करेंगी। शुक्रवार को हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने भी शो में जाने से पहले कंटेस्टेंट को चुनौती दे डाली है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक आदमी उनके घर के बाहर टिकट रखकर चला जाता है। सपना बाहर टिकट उठाकर अंदर आती है और खुशी से फैंस को बताती है। वीडियो में वे कहती हैं, "आज मैं इतनी खुश हूं कि बता भी नहीं सकती। मुझे टिकट मिल गया है। आप समझ गए होंगे कि मैं इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' में जाने वाली हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। आपको इसे जरूर देखना है, क्योंकि इसमें 50 सेलेब्स नजर आएंगे। मैं उन्हें देख लूंगी, उनकी फिक्र आप न करें। बस शो देखिएगा।"

सपना ने पोस्ट कर लिखा, "शो 'द 50' की मेरी टिकट आ गई। यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।"

निम्रत कौर ने पिता शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह को भावुक श्रद्धांजलि दी

सिनेजीवन: 'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद और नीलम और समीर की शादी के 15 साल पूरे

मनोरंजन जगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री निम्रत कौर भी उनमें से एक हैं। उनके पिता शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। शुक्रवार को उनकी पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेत्री ने पिता को याद किया।

दरअसल, अभिनेत्री के पिता शहीद मेजर भूपेंद्र सिंह को साल 1994 में कश्मीर में आतंकियों ने किडनैप कर लिया था। आतंकियों की नापाक डिमांड को पूरा करने से इंकार के बाद महज 44 साल की उम्र में उन्होंने अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया था, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में उनके गृहनगर में उनकी प्रतिमा स्थापित है, वहीं कश्मीर के उस इलाके में भी एक स्मारक बनाया गया है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

निम्रत ने अपने पिता को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसमें उनके पिता के पुराने दिनों की तस्वीरें और स्मारक की कुछ तस्वीरें शामिल हैं।


नीलम कोठारी और समीर सोनी की शादी के 15 साल पूरे, तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट

सिनेजीवन: 'बॉर्डर-2' के रिलीज पर सुनील शेट्टी को आई 'बॉर्डर' की याद और नीलम और समीर की शादी के 15 साल पूरे

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी ने साल 2011 में अभिनेता समीर सोनी के साथ शादी की थी। शुक्रवार को यह कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद किया।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उनकी शादी के दिनों की तस्वीरें, समीर के साथ बिताए यादगार लम्हे और फैमिली के साथ यादें शामिल हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "15 साल और आगे भी जारी... क्या शानदार सफर रहा है। सालगिरह मुबारक हो हनी।"

फैंस को नीलम का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो कई यूजर्स बधाई के पुल बांध रहे हैं।

समीर सोनी के साथ नीलम की यह दूसरी शादी है। दरअसल, अभिनेत्री ने साल 2000 में यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं थी और कुछ समय के बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 2011 में समीर सोनी से शादी की और 2013 में उन्होंने एक बेटी, अहाना, को गोद लिया था, जो उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ