सिनेजीवन: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर इस दिन होगा आउट और मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' जल्द होगी रिलीज

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'जुगनुमा' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह 12 सितंबर को रिलीज होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

फैंस का इंतजार खत्म! 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर इस दिन होगा आउट

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को एक बार फिर साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। वहीं, मेकर्स भी उत्सुकता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया था और अब टीजर की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मंडप सजेगी, महफिल जमेगी...पर सनी और तुलसी की एंट्री सारी स्क्रिप्ट बदल देगी। टीजर 28 अगस्त गुरुवार को रिलीज होगा। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

फैंस उनकी पोस्ट देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन पर वे 'हार्ट' और 'फायर' जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ब्लैकमेल, बवाल और बुलेट्स... 'एक चतुर नार' का ट्रेलर रिलीज, दिव्या ने उड़ाए नील के होश

सिनेजीवन: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर इस दिन होगा आउट और मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' जल्द होगी रिलीज

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की आने वाली फिल्म 'एक चतुर नार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर साझा किया गया है। वहीं एक्ट्रेस ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। 

ट्रेलर की शुरुआत बेहद सादगी भरे लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाले शब्दों के साथ होती है। दिव्या खोसला की आवाज सुनाई देती है, "हर शहर में दो तरह की बस्ती होती है, एक नदी किनारे वाली और एक नाले किनारे वाली। नदी किनारे वालों को तो कई मौके मिलते हैं, लेकिन नाले किनारे वाला जो मिले, उसी को मौका बना लेता है।"

इसके बाद ट्रेलर में दिव्या का अलग-अलग रूप देखने को मिलता है। कभी वह एक घर में कामवाली बनकर झाड़ू-पोंछा करती दिखती हैं, तो कभी किसी रेस्टोरेंट में वेटर बनकर लोगों को ड्रिंक सर्व करती हैं। इन सभी सीन्स के बीच दिव्या की आवाज लगातार बैकग्राउंड में चलती रहती है, जिसमें वह कहती हैं, "हम अपने बारे में क्या बताएं, हम कंगाली की टॉप पर हैं, न कोई पक्की नौकरी, न ढंग का काम... ऊपर से कर्ज वसूलने वालों की टोली अलग।"


गिरी, उठीं और फिर की कोशिश... कुछ इस तरह हैंडस्टैंड करने में सफल रहीं मलाइका अरोड़ा

सिनेजीवन: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर इस दिन होगा आउट और मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' जल्द होगी रिलीज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपनी फिटनेस और हेल्थ के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई पोस्ट्स आती रहती हैं, जिनमें वह योग और एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं। सोमवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में है। इस वीडियो में वह अपनी ट्रेनर की मदद से हैंडस्टैंड की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें उन्होंने कई बार गिरने और फिर उठकर फिर से कोशिश करने का जज्बा दिखाया है।

वीडियो में वह दीवार के सहारे हैंडस्टैंड करने की कोशिश करती दिख रही है। शुरुआत में वह थोड़ी असहज दिखीं और बार-बार गिरती भी रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिर में वह यह आसन करने में सफल रहीं। उनका शरीर पूरी तरह हाथों के बल पर टिका रहा, जो कि शीर्षासन का एक मुख्य हिस्सा होता है।

वीडियो में उनके कपड़े और जगह बदलते रहते हैं, जिससे यह पता चलता है कि उन्होंने इस योगासन को सीखने के लिए कई दिन मेहनत की है और आखिर में वह बिना किसी मदद के पूरी तरह शीर्षासन कर पाई।

 मलाइका ने इस वीडियो के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, "गिरना, संतुलन बनाना और फिर से उठना ही अभ्यास है।"

मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' जल्द होगी रिलीज, सामने आया नया पोस्टर

सिनेजीवन: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर इस दिन होगा आउट और मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' जल्द होगी रिलीज

बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'जुगनुमा' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यह 12 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने एक पोस्टर जारी कर इसकी जानकारी फैंस को दी है।

 'जुगनुमा' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म को खूब सराहा गया है। अब इसे भारत में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का एक पोस्टर तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मनोज बाजपेयी की फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ बटोरने के बाद अब ये भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।"

इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विजेता राम रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। उन्हें कन्नड़ फिल्म थिथि के लिए ये अवॉर्ड मिला था। इसके पोस्टर में मनोज बाजपेयी अपनी ऑनस्क्रीन फैमिली के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक बच्चा उनके कंधों पर बैठा है और सभी किसी बात का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

इस फिल्म की कहानी 1980 के दशक की है। इसमें जुगनू महादेव (मनोज बाजपेयी) रहस्यमयी तरीके से जल रहे जंगलों के बारे में पता लगाते हैं। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, तिलोत्तमा शोम, हीरल सिद्धू और अवन पुकोट भी अहम किरदार निभा रहे हैं।


निया शर्मा के दांत तो मोतियों जैसे चमकते हैं! अभिनेत्री ने खोला इसका 'राज'

सिनेजीवन: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर इस दिन होगा आउट और मनोज बाजपेयी की 'जुगनुमा' जल्द होगी रिलीज

अदाकारा निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इनकी खूबसूरती के दीवाने भी कम नहीं हैं। अभिनेत्री की सुंदरता बढ़ाने में उनके मोतियों जैसे दांतों का भी पूरा योगदान है। सोमवार को निया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर बताया कि आखिर ये मुमकिन कैसे हुआ? 

 वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं, "आज मैं घरेलू नुस्खे से अपने दांत साफ करने जा रही हूं, जो कि मैंने इंस्टाग्राम से सीखा है।" वीडियो में पहले अभिनेत्री ने दांतों पर हल्के दाग दिखाए और फिर कई सामग्रियों, जिनमें बेकिंग सोडा, नमक, नींबू, नारियल तेल, और टूथपेस्ट को मिलाकर तैयार किया है। इस मिश्रण को अभिनेत्री ने अपने दांतों पर लगाया और कुछ मिनट इंतजार करने के बाद ब्रश किया। निया ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरा जीवन पूरी तरह से घरेलू नुस्खों में बीत रहा है। पहले मैंने अपने दांतों की सफेदी पर ध्यान नहीं दिया था (क्योंकि वे अभी तक सफेद दिखते थे), लेकिन 5000 इंस्टाग्राम वीडियो देखने के बाद मैंने इसे आजमाया है।"

 प्रशंसकों को निया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia