टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड, मेकअप रूम में मिला शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 20 साल की उम्र में शनिवार (24 दिसंबर) को अपने टीवी शो के सेट पर सुसाइड कर लिया। उनका शव मेकअप रूम में पंखे से लटका मिला।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मनोरंजन जगत के एक बेहद ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर  है। तुनिशा ने मेकअप रूम में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। तुनिशा ने अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में शनिवार (24 दिसंबर) को अपने टीवी शो के सेट पर सुसाइड कर लिया। उनका शव मेकअप रूम में पंखे से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि तुनिशा एक्टर शिविन नारंग के साथ म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं। घटना के वक्त तुनिशा मेकअप रूम में थीं। आजतक ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि, तुनिशा अपने को-स्टार शीजान के मेकअप रूम पहुंचीं जबकि शीजान शूटिंग को लेकर बिजी थे। शीजान का कहना है कि जब वे अपने शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंचे तो अंदर से गेट बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर तुनिशा को बेसुध हालत में पाया। बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।


तुनिशा ने कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर ली थी। टीवी सीरियल के अलावा वो कैटरीना कैफ-विद्या बालन जैसी एक्ट्रेस की फिल्मों में भी नजर आ चुकी थीं। तुनिशा शर्मा फितूर और बार-बार देखो जैसी फिल्मों में कैटरीना कैफ की छोटी बहन बनकर चर्चा में आई थीं. इसके साथ ही उन्हें विद्या बालन की फिल्म कहानी-2 में काम किया था। उन्हें इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे शोज में भी देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 में भी कैमियो रोल अदा किया था। इतनी छोटी सी ही उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना, बॉलीवुड जगत के लिए सदमे जैसा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia