सिनेजीवन: नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन और 'मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?'

तस्‍वीर में वरुण ने हाथ से बनाया हुआ एक शुभकामना कार्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है, "नवरात्रि की शुभकामनाएं।" अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना पर गायक-संगीतकार अमाल मलिक ने चिंता व्यक्त की है।

 नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन
i

नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन, तस्वीर साझा कर दी शुभकामनाएं

अभिनेता वरुण धवन ने नवरात्रि के अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे कुछ छोटी बच्चियों के साथ फर्श पर बैठे हुए हैं, जो चित्र बना रही हैं और रंग भर रही हैं। 

तस्‍वीर में वरुण ने हाथ से बनाया हुआ एक शुभकामना कार्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है, "नवरात्रि की शुभकामनाएं।"

कैजुअल कपड़ों में वरुण बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए, जो अपने चित्रों पर काम कर रही थीं। उनके आसपास कागज, क्रेयॉन और रंग भरने का सामान बिखरा हुआ था। तस्वीर साझा करते हुए वरुण ने हिंदी में लिखा, "आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।"

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले वरुण अक्सर अपने निजी और पेशेवर जीवन की झलकियां अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं।

'मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?' टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को लेकर अमाल मलिक ने व्यक्त की चिंता  

सिनेजीवन: नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन और 'मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?'

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना पर गायक-संगीतकार अमाल मलिक ने चिंता व्यक्त की है। गायक ने मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और अधिकारियों से अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

​​अमाल मलिक की ओर से टाइगर श्रॉफ के लिए एक भावुक संदेश साझा किया गया। उन्होंने टाइगर को उन सबसे दयालु लोगों में से एक बताया जिन्हें वे जानते हैं। उन्होंने इस घटना पर हैरानी जताई। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, "टाइगर ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि जिस इंसान ने कभी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं किया, जो मेरे जानने वाले सबसे दयालु लोगों में से एक है, उसे ऐसी स्थिति से क्यों गुजरना पड़ रहा है?"

अभिनेता के प्रति अपना समर्थन जताते हुए अमाल ने आगे कहा, "अपना ख्याल रखना भाई। तुम्हें पता है कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।" गायक-संगीतकार ने टाइगर को इस मुश्किल समय में अपने परिवार को प्राथमिकता देने और अपने करीबियों के साथ खड़े रहने की सलाह भी दी।

 शहर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए, अमाल ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को टैग किया। उन्होंने उनसे अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की। उन्होंने लिखा, "मुंबई में आखिर हो क्या रहा है? कृपया उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।"


कोलकाता में पंकज त्रिपाठी ने परिवार के साथ मनाई दुर्गाष्टमी और दशहरा, बोले- यहां शहर की आत्मा महसूस होती है

सिनेजीवन: नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन और 'मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?'

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस वर्ष दुर्गाष्टमी और दशहरा का पावन पर्व अपने परिवार के साथ कोलकाता में मनाया। कोलकाता उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का मायका भी है।

पंकज अक्सर पत्नी के साथ कोलकाता आते रहे हैं, ताकि वह अपने ससुराल वालों के साथ समय बिता सकें और इस शहर की खासियत का आनंद ले सकें। इस बार त्योहारों के दौरान कोलकाता में रहने का मौका मिलने से उन्हें यहां की परंपराओं और उत्सवों को करीब से देखने का अवसर मिला।

कोलकाता में रहने के अनुभव पर पंकज ने कहा, ''कोलकाता हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। इस शहर से मेरा रिश्ता मृदुला और उनके परिवार के जरिए शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ यह शहर मेरे लिए सिर्फ ससुराल का शहर नहीं रहा। यह एक ऐसी जगह बन गया है, जहां मुझे अपनापन महसूस होता है, जहां मेरी कई खूबसूरत यादें जुड़ी हैं और जहां मैं हमेशा वापस आना चाहता हूं।”

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता ने बताया कि लोग उन्हें प्यार से 'कोलकाता का दामाद' कहते हैं।

मॉम-टू-बी सामंथा की छोटे पर्दे पर वापसी, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट 

सिनेजीवन: नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन और 'मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?'

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु तमिल कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' की होस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह बचपन में अपनी मां के साथ 'मास्टरशेफ' देखा करती थीं।

अभिनेत्री ने यह भी माना कि वह हमेशा इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "शो का हिस्सा होना वाकई में मेरे लिए खास है, क्योंकि जब मैं छोटी थी, तो 'मास्टरशेफ' हमारे परिवार के लिए फैमिली शो हुआ करता था। मैं और मॉम हमेशा साथ में 'मास्टरशेफ' देखते थे और वही हमारा बॉन्डिंग टाइम होता था। कई सालों बाद 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' में सेलिब्रिटी जज बनना कुछ ऐसा है, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है।"

 उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा से ऐसे शो का हिस्सा बनना चाहती थी, जो टीवी पर पूरे परिवार के साथ देखा जा सके और यह मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट शो है। इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं।"

 कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु होस्ट और शो रनर के रूप में लीड कर रही हैं। उनके साथ इस शो में आरजे विजय भी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो में खाने का जायका परखने और फैसला करने के लिए शेफ वेंकटेश भट, शेफ शशि चेलिया और शेफ श्रेया अडका जजों के तौर पर होंगे।


अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के स्कूल का किया दौरा, बोलीं-मेरे दिल को बहुत सुकून मिला

सिनेजीवन: नवरात्रि पर कंजक कन्याओं के साथ समय बिताते दिखे वरुण धवन और 'मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?'

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पुट्टपर्थी के एक स्कूल का दौरा किया। इस स्कूल में अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने स्कूल के कुछ वर्ष बिताए थे। उन्होंने इस अनुभव को शांतिपूर्ण, सुंदर और दिव्य बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'एनिमल' फिल्म की अभिनेत्री ने अपनी इस यात्रा के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने विजय के बचपन, स्कूली दिनों और दोस्तों के बारे में कई किस्से सुने थे लेकिन खुद उस जगह पर जाना अभी बाकी था।

 कई तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका ने लिखा, "दोस्तों, मैं आप सभी के साथ अपना एक अनुभव साझा करना चाहती हूं। इतने वर्षों से मैंने विजय के बचपन, उनकी पढ़ाई और स्कूली दिनों के बारे में बहुत सी बातें सुनी हैं, उनके सभी दोस्त स्कूल के समय के हैं और उन्होंने पुट्टपर्थी में पढ़ाई की है। इसलिए मैं हमेशा उन्हें 'पर्थी बॉयज एंड गर्ल्स' कहकर बुलाती हूं और अब वे मेरे भी बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा लगता था कि जैसे कोई पहेली अधूरी रह गई हो, क्योंकि यह एक ऐसी जगह थी जिसे मैंने कभी देखा नहीं था या जहां मैं कभी गई नहीं थी, लेकिन इसके बारे में बहुत कुछ सुना था। आखिरकार, मुझे पुट्टपर्थी जाने का एक बहुत ही सुंदर मौका मिला। मैंने वह स्कूल देखा जहां उन्होंने पढ़ाई की थी, उनके क्लासरूम और हॉस्टल देखे। वहां मुझे कई प्यारे लोगों से मिलने का मौका मिला, जिनमें एचएम आंटी भी शामिल हैं, वो सच में बहुत ही प्यारी इंसान हैं! वहां जाकर मुझे जो शांति मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उस जगह में कुछ तो ऐसा था जिसने मेरे दिल को बहुत सुकून दिया... सब कुछ बहुत ही सुंदर और दिव्य लग रहा था।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए