सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़े रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में बतौर मेहमान पहुंचे थे।

रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले
i

सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखा लेकिन अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो अपनी लव स्टोरी से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही लग गई थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, रिश्ते और डेटिंग के शुरुआती दिनों से जुड़े कई किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते की शुरुआत से ही इस कहानी का हिस्सा रहे हैं क्योंकि दोनों की मुलाकात सलमान की एक पार्टी में हुई थी।

जहीर इकबाल ने शो में बताया, ''सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही मेरे और सोनाक्षी के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह समझ चुके थे कि हम दोनों के बीच कुछ खास है। हमारे बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री नजर आती थी, जिसे सलमान खान ने तुरंत पहचान लिया था।''

इस दौरान सोनाक्षी ने कहा, ''एक अलग तरह की वाइब चल रही थी और सलमान इतने भी अनजान नहीं हैं। उन्होंने हमें देख लिया था। जब भी वह मुझसे पूछते थे तो हम दोनों इसे नकार देते थे और कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है।''

सना सईद ने ईटिंग डिसऑर्डर को लेकर तोड़ी चुप्पी, दूसरों को दी हिम्मत

सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अंजली का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सना सईद ने गुरुवार को बताया कि वह कई सालों तक बुलिमिया नाम की ईटिंग डिसऑर्डर (खान-पान से जुड़ी मानसिक बीमारी) से जूझती रही। सबसे मुश्किल बात यह थी कि उन्हें लंबे समय तक यह पता ही नहीं था कि आखिर उन्हें कौन सी बीमारी है।

अभिनेत्री सना सईद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खाने को लेकर होने वाली एंग्जायटी (बेचैनी) और बचपन में रोजमर्रा की जिंदगी पर इसके असर को यादर किया।

शेयर किए गए वीडियो में सना सईद कहती हैं, "मैं हमेशा छिपकर खाना नहीं चाहती थी और न ही इस डर से जीना चाहती थी कि कोई मुझे ज्यादा खाते हुए देखकर क्या सोचेगा। जब मैंने इस बीमारी के बारे में एक किताब पढ़ना शुरू किया, तब मुझे पहली बार समझ आया कि आखिर मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन इसे स्वीकार करना मुश्किल था।

उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में मैंने खुद को समझाया कि शायद मुझे खाने से जुड़ी कोई समस्या है। मेरे लिए यह मानना बहुत मुश्किल था कि मैं इसी बीमारी से जूझ रही हूं। बचपन में मैंने कभी इसके बारे में नहीं सुना था। काश, मुझे पहले ही इसके बारे में जानकारी होती, तो मैं समय रहते सही इलाज और मदद ले पाती।"


रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले, बोले-'अब स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार'

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़े रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास जमीन खरीदने के बाद अब इस डील को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। रणबीर कपूर के इस निवेश से गांव वालों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि अभिनेता के यहां जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए गांव वालों ने कहा, "अगर रणबीर कपूर इस जमीन पर घर, फार्म हाउस, होटल या किसी तरह का अन्य निर्माण करते हैं तो इससे आसपास के लोगों को काम मिल सकता है। निर्माण कार्य शुरू होने से मजदूरों, स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा, अगर भविष्य में यहां किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि शुरू होती है तो गांव के युवाओं के लिए भी रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं।"

स्थानीय लोगों ने कहा, ''गांव के कई लोग रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों में जाने को मजबूर होते हैं। ऐसे में अगर रणबीर कपूर की जमीन पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट तैयार होता है तो बाहर गए कई लोग वापस अपने गांव लौटकर काम कर सकेंगे।''

सीआरई मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, रणबीर कपूर ने पुणे के मुलशी तालुका के पिंपरी गांव में आपस में जुड़ी हुई चार जमीन खरीदी हैं। यह पूरी डील 30 अप्रैल 2026 को रजिस्टर्ड हुई। इन चारों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल करीब 1,04,000 वर्ग मीटर, यानी लगभग 25.7 एकड़ है।

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात

सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मासूमियत, बेबाक अंदाज और मेहनत के दम पर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं शहनाज अब फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। वह अब अपनी आने वाली फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस से बात तरते हुए अपनी जिंदगी, प्रेम कहानी और एक कलाकार के तौर पर जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर बात की है।

शहनाज गिल ने कहा कि अगर कभी उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाती है तो वह कहानी बेहद दिलचस्प होगी। हालांकि, उन्होंने अभी से अपनी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का नाम बताने से इनकार कर दिया। अभिनेत्री का कहना है कि जब ऐसा मौका आएगा, तब वह खुद अपनी कहानी का टाइटल दुनिया के सामने बताएंगी।

आईएएनएस के साथ बातचीत में शहनाज से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी की अपनी कोई 'इश्कनामा' यानी प्रेम कहानी हो, तो उसका टाइटल क्या होगा। इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, "जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो मुझे लगता है कि वह बहुत दिलचस्प होगी, और जब ऐसा होगा, तब मैं उसका टाइटल भी बताऊंगी।"


हिमांश कोहली की फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का धमाकेदार टीजर रिलीज

सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इसमें एक ऐसे युवा की झलक देखने को मिलती है, जो दिल टूटने, बार-बार मिली नाकामियों, परिवार की उम्मीदों और समाज की सोच से जूझ रहा है।

 1 मिनट 10 सेकंड के टीजर की शुरुआत टीवी न्यूज बुलेटिन से होती है, जिसमें एंकर कहता है, "दिल टूटने पर प्रेमी अक्सर शराबी, सनकी या कातिल बन जाते हैं, लेकिन यहां दिल टूटने के बाद एक प्रेमी आईएएस अफसर बन गया।" इस खबर से प्रेरित होकर अभिनेता हिमांश कोहली का किरदार अपने पिता से कहता है कि वह भी आईएएस बनना चाहते हैं, लेकिन बदले में उसे अपने पिता से जोरदार थप्पड़ मिलता है। यह पल आगे आने वाले इमोशनल और चुनौतीपूर्ण सफर की नींव रखता है।

टीजर जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ता है, जिसमें अभिनेता रवि किशन की झलक देखने को मिलती है। एक यादगार सीन में वे कहते हैं, "जो आदमी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की शादी में खाना खाता है, वह कभी भूखा नहीं रहता क्योंकि वह बेशर्म हो जाता है।"

बाद में, जब वे मुख्य किरदार (हिमांश कोहली) को दिलासा देते हुए कहते हैं, "जो होता है, अच्छे के लिए होता है," तो हिमांश का किरदार मासूमियत से जवाब देता है, "मेरे साथ तो कभी कुछ अच्छा नहीं होता।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ