सिनेजीवन: जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा और मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव

कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जाकिर खान अक्सर जिंदगी के अनुभवों से लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। तेज प्रताप यादव इन दिनों मनोरंजन जगत में अपनी मौजूदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं।

जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा
i

एक समाज के तौर पर हम जेन जी को लेकर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं : अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह

सिनेजीवन: जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा और मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने युवा पीढ़ी को लेकर नजरिया बदलने की जरूरत पर जोर दिया है। उनका कहना है कि एक समाज के तौर पर हम अक्सर बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। जबकि किसी भी पीढ़ी का व्यवहार काफी हद तक उसी माहौल पर निर्भर करता है जो हम उन्हें देते हैं।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि आज के बच्चे बस उसी माहौल को दिखाते हैं जिसमें वो बड़े हुए हैं। साथ ही, उनकी तुलना पिछली पीढ़ियों से करना बेहद गलत है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम एक समाज के तौर पर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं। अगर बच्चे ऐसे हो गए हैं, तो इसके पीछे की कोई तो वजह होगी। बच्चे तो वैसे ही होंगे, जैसा उनको माहौल मिलेगा। अगर आप माहौल बदल देंगे, तो बच्चे भी बदल जाएंगे। तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

अभिनेत्री से आईएएनएस ने सवाल किया, "बच्चों को अक्सर माता-पिता और समाज द्वारा बनाए गए व्यवहार के लिए जिम्मेदार क्यों ठहराया जाता है?"

इस पर अभिनेत्री ने कहा, "अगर कल मेरे नाती-पोते होंगे और वे किसी खास तरह का व्यवहार करेंगे और फिर, मैं उनसे तुलना करूं कि मेरे बच्चे ऐसे नहीं करते थे, तो ये गलत होगा ना। बच्चे कुछ भी सीखकर पैदा नहीं होते, आप उन्हें सिखाते हैं, समाज सिखाता है।"

जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा, बोले- 'घर निर्माण में मैंने खुद की सामग्री तैयार'

सिनेजीवन: जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा और मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव

कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जाकिर खान अक्सर जिंदगी के अनुभवों से लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। वह ऐसे किस्से साझा करते हैं, जिनमें संघर्ष, मेहनत और परिवार से जुड़ी भावनाएं दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता गोपाल दत्त के पॉडकास्ट 'पहला पहला' में अपनी जिंदगी के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया। 

उन्होंने बताया कि उन्हें निर्माण कार्य का भी अनुभव है और वह इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों को मिलाना भी जानते हैं।

पॉडकास्ट में जाकिर खान ने अपने बचपन, परिवार, संगीत से जुड़े माहौल और संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने घर के निर्माण से जुड़ी बातों का जिक्र करते हुए बताया कि जिस समय घर बनाया जा रहा था, उस दौरान वह खुद भी उसी जगह रह रहे थे और निर्माण कार्य में हाथ बंटाते थे।

 जाकिर ने कहा, ''मैं आपको अपने घर के बारे में एक दिलचस्प बात बताता हूं। घर जब बन रहा था, तब मैं वहीं रह रहा था। उसमें हमारी मेहनत लगी हुई थी। हमें चार मजदूरों की जरूरत थी, लेकिन हमने केवल तीन मजदूर रखे। चौथा इंसान मैं खुद था। मैंने निर्माण सामग्री बनाई है।''


पिता की सीख को आज भी संजोकर रखे हैं सोनू निगम; बोले-पापा ने कहा था, अभी मेहनत करो, बाद में आराम की जिंदगी जीना

सिनेजीवन: जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा और मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव

मशहूर गायक सोनू निगम के गाने बहुत ही सुरीले, भावुक और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि आज वे दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। सोनू निगम ने माना कि एक समय में उन्हें बहुत गुस्सा आया करता था लेकिन एक समय के बाद उन्होंने उसी गुस्से को करियर की दिशा देने के लिए इस्तेमाल किया।

गायक ने हाल ही में ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा के होस्ट किए गए 'गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज' में दिखे और बताया कि बचपन में उन्हें गुस्से की दिक्कतों से जूझना पड़ता था। उन्होंने कहा, "मैंने सिडनी ओपेरा हाउस में दोपहर को तीन घंटे का शो और फिर शाम को फिर से तीन घंटे का शो किया। मैं ये कर पाया क्योंकि मेरे अंदर उस समय बहुत आग और गुस्सा था। उस आग में करुणा, मेहनत और दूसरों का ख्याल करना भी था। मुझे लगता है कि उस आग का होना बेहद जरूरी है। जरूरी ये है कि मैं उसे सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा हूं। उस समय मैंने उसे अपने ऊपर गुस्से को हावी नहीं होने दिया और न ही उसने मुझे गैर-जिम्मेदार बनाया। सच तो ये है कि बचपन में मेरा गुस्सा बहुत तेज था।"

बातचीत में गायक ने बताया कि वे काफी रोमांटिक भी थे लेकिन महत्वाकांक्षाओं ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने पिता की बात को दोहराते हुए कहा, "मेरे पिताजी हमेशा कहते थे कि तुम्हारे पास दो रास्ते हैं, या तो अभी मजे ले लो और बाद में संघर्ष करो या फिर अभी संघर्ष कर लो और बाद में मजे की जिंदगी जी लो। इसलिए मैंने उस वक्त संघर्ष करना चुना और आज मैं आराम की जिंदगी जी रहा हूं।"

मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो

सिनेजीवन: जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा और मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव

बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों मनोरंजन जगत में अपनी मौजूदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। 

हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उन्होंने फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस वीडियो में तेज प्रताप बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखकर इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स टाइमलाइन पर यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत होती नजर आ रही है। वीडियो में तेज प्रताप अपने मोबाइल फोन में मल्लिका शेरावत को कुछ दिखा रहे हैं, वहीं मल्लिका भी पूरे ध्यान से मोबाइल की ओर देखती हैं और बीच-बीच में तेज प्रताप से बातचीत करती दिखाई देती हैं।

इस वीडियो को और खास बनाने के लिए इसके बैकग्राउंड में फिल्म 'धुरंधर' का रोमांटिक गाना 'गहरा हुआ' लगाया गया है। गाने के साथ तैयार किया गया यह छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।


'आधा समय काम और खाने की चर्चा में बीतता है', रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया पति जैकी भगनानी के साथ काम करने का अनुभव

सिनेजीवन: जाकिर खान ने सुनाया जिंदगी का अनसुना किस्सा और मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी की जोड़ी ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा है, लेकिन समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी खूबसूरत झलकियां भी साझा करते रहते हैं। 

 हाल ही में रकुल ने जैकी के साथ अपने काम और निजी रिश्ते को लेकर एक खास बात साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि पति के साथ काम करना उनके लिए कितना खास और मजेदार अनुभव है।

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर जैकी भगनानी के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग नजर आ रही है। पोस्ट में रकुल ने फैंस द्वारा पूछे जाने वाले उस सवाल का जवाब दिया कि पति के साथ काम करना कैसा होता है।

 रकुल ने अपने कैप्शन में लिखा, ''जब लोग मुझसे पूछते हैं कि साथ काम करने का अनुभव कैसा है, तो इसका जवाब बहुत आसान है। हम दोनों का आधा समय काम को लेकर बातचीत करने में और बाकी समय हंसी-मजाक करने और खाने की चर्चा करने में बीतता है। मुझे यह अच्छा लगता है, क्योंकि हमारी सोच और तालमेल एक जैसी है। जब दो लोग किसी काम को लेकर एक जैसी एनर्जी और उत्साह रखते हैं तो साथ मिलकर कुछ नया बनाना और भी खास हो जाता है।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए