किस राज्य की झांकी की क्या है विशेषता, और क्या है संबंध मन की बात का रिपब्लिक डे परेड से? देखिए यहां...

गणतंत्र दिवस पर देश की सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के साथ ही कौशल और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रदर्शन होता है। लगभग हर राज्य की एक झांकी इस परेड में शामिल होती है। हम आपको आज दिखा रहे हैं इनकी एक झलक

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
user

नवजीवन डेस्क

राजपथ पर इस साल विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय विभागों की कुल 23 झांकियों के माध्यम से देश की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की जायेगी। इनमें से 14 झांकियां विभिन्न राज्यों की होंगी। शेष झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों की होंगी। आकाशवाणी की झांकी के बाद विदेश मंत्रालय की दो झांकियों में भारत के आसियान देशों के साथ संबंधों को दर्शाया जाएगा।

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
गुजरात की झांकी में इस बार साबरमती आश्रम की गतिविधियों और दांडी मार्च पर निकल रहे गांधी जी के भित्तचित्र को दर्शाया जाएगा।
फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
इस बार खेल और युवा मंत्रालय ने अपनी झांकी में “खेलो इंडिया” को दर्शाया है। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, कर्णी सिंह शूटिंग रेंज और एसपीएम स्विमिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कई स्थानों पर आयोजित होंगे। यह आयोजन 31 जनवरी से होगा

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नौसेना की झांकी में ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देते हुए देश में ही बनाये जा रहे पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की झलक दिखाई देगी, जिस पर अत्याधुनिक हथियारों के साथ-साथ देश के समुद्री प्रहरी मारकोस कमांडों भी तैनात होंगे।नौसेना की झांकी काी थीम ,’युद्ध के लिए तैयार नौसेना’ रखा गया है।
फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार हिमाचल प्रदेश की झांकी में 11वीं शताब्दी की बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री ‘की गोम्पा’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
महाराष्ट्र की झांकी में इस बार छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को दिखाया गया है। इस झांकी को मशहूर सेट डिजायनर नितिन देसाई ने तैयार किया है
फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी ग्रामीण पर्यटन को फोकस करेगी। पिछले साल उत्तराखंड की झांकी को मंजूरी नहीं मिली थी। लेकिन इस बार उसे यह मौका मिल गया है।

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
जन जाति कार्य मंत्रालय की झांकी में आदिवासियों की जीवनशैली को दर्शाया जाएगा
फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
हिमाचल की झांकी में बौद्ध भिक्षुओं को दिखाया जाएगा

फोटो : विपिन
फोटो : विपिन
त्रिपुरा की झांकी में बांस से बने विभिन्न सामानों को खूबसूरती से पेश किया जाएगा

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */