Photo: IANSगुवाहाटी में डिजास्टर रेस्पांस टीम ने कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया रोशनी की त्योहार दिवाली
Photo: IANSबाजारों में भी खूब रौनक है, अरे भाई घर सजाना है, तोहफे लेने हैं, मिठाई लेनी है। खरीदारों से खचाखच भऱा नागपुर का एक बाजार
Photo: IANSधनतेरस आ गया, लेकिन जेब कुछ ढीली है, इसलिए ललचाई नजरों से देख भर लेने से ही शायद काम चला रही हैं महिलाएं
Photo : Pramod Pushkarnaक्या खरीदूं, क्या न खरीदूं...शायद यही सोच रही है दिल्ली के खान मार्केट में एक दुकान के बाहर खड़ी महिला
Photo: IANSरंगोली और सजावट के दूसरे सामान खरीदेने में जुटे लोगो। दिवाली की रौनक से जगमगाता जयपुर का बाजार
Photo : Vipinजेएनयू के छात्र नजीब की मां को बदसुलूकी और बेरहमी के साथ खींचकर ले जाती दिल्ली पुलिस। इस मामले की आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई थी और कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई। इसी बारे में जब नजीब की मां अपनी बात मीडिया के सामने रख रही थीं, तभी दिल्ली पुलिस ने अचानक यह कार्रवाई की
NH photoदिल्ली बॉर्डर में पिछले दिनों गाजीपुर लैंडफिल साइट पर दुर्घटना के बाद इस बारे में विरोध शुरु हो गए हैं। स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता दिल्ली के भलस्वा डेरी लैंडफिल को बंद करने की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं
Photo: IANSबैंग्लुरु में गैस सिलेंडर विस्फोट से एक मकान गिर गया जिसके मलबे में कई लोग दब गए। एक बच्ची को को निकालते राहत और बचाव दल के सदस्य
दिल्ली में जारी एफडीसीआई फैशन शो के ग्रांड फिनाले में कैट वॉक करती मॉडल
Photo : Vipinगुजरात में चुनाव की तारीखों का ऐलान न करने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पार्टी नेता अजय माकन की अगुवाई में चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन किया
Photo: IANSआरुषि-हेमराज हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार को सोमवार को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा कर दिया गया। इन दोनों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्दोष करार देते हुए हत्या के आरोप से बरी कर दिया है
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तिरुवनंतपुरम् में सचिवालय के सामने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करते कामराज कांग्रेस और मोस्ट बैकवर्ड कम्यूनिटीज़ फेडरेशन के कार्यकर्ता
पुरानी दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में पटाखों की बिक्री पर पाबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए