भाई दूज की धूम, और भी बहुत कुछ...
देश आज भाई दूज मना रहा है। पूरे देश में इस पारंपरिक त्योहार लेकर उत्साह है। इसके अलावा भी बहुत कुछ हुआ, देखें तस्वीरोंं में...

i

जम्मू के एक अनाथाश्रम में बच्चों को टीका लगाकर भाई दूज मनातीं बालिकाएं...

जयपुर के नजदीक निंदार गांव में लोग अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप गड्ढों में बैठे हैं। इन्होंने यहीं मनाई दिवाली और यहीं मनाया गया भाई दूज

कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी में भाई दूज पूरे उत्साह से मनाया गया

भाई दूज के मौके पर जबलपुर की सेंट्रल जेल के बाहर अपने भाइयों से मिलने को कतार लगाकर खड़ी महिलाएं

पटना की फुलवारी शरीफ जेल के बाहर भी महिलाएं भाई दूज के लिए अपने भाइयों से मिलने का इंतजार करती दिखीं

श्रीनगर के पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस वालों को श्रद्धांजलि देती जम्मू-कश्मीर महिला पुलिस की जवान

काबुल में एक शिया मस्जिद में हुए विस्फोट में 39 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है

मस्जिद पर हमले के बाद शोक मनाते अफगानिस्तान के शिया मुस्लिम

श्रीनगर में चोटी काटने की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई

फतेह दिवस पर अमृतसर में अपने कौशल का प्रदर्शन करते सिख निहंग

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस स्मृति दिवस पर अपनों को याद कर उनके परिजनों की आंखें भर आईं

कोलकाता में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु

मथुरा जेल में भाई दूज मनाते लोेग

गोवर्धन पूजा के मौके पर बैलों की लड़ाई की परंपरा है मध्यप्रदेश के भोपाल में
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए