गुरुवार को ही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शक्तिपुंज एक्स्प्रेस के कुछ डिब्बे भी पटरी से उतरे
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में उड़ीसा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि इनके भत्ते बढ़ाए जाएं
मदुरै में NEET खत्म करने की मांग को लेकर छात्रों ने थमुक्कम मैदान में प्रदर्श किया। पुलिस ने लाठियां बरसा कर छात्रों को वहां से हटाया
अभिनेत्री अपने बयानों से खूब विवाद और सुर्खियों को दावत देती हैं। लेकिन मुंबई में महबूब स्टूडियो के बाहर उनकी झलक पाने को बेताब अपने प्रशसंकों की तरफ एक हवाई चुंबन उछालने से वे खुद को नहीं रोक पायीं
उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों का प्रदर्शन अब जिला स्तर पर पहुंच गया है। मुरादाबाद में शिक्षा मित्रों ने नंगे बदन विरोध प्रदर्शन किया
स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में म्यांमार काउंसुलेट के बाहर रोहिंग्या मुस्लिमों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया
मुबंई के जुहू इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और कई लोग जख्मी हो गए। मौके का मुआयना करते पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
फोटो : विपिनदिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का माहौल है। अदालत के आदेश पर छात्र संगठनों के पोस्टरों को हटाने का काम शुरु हुआ है
म्यांमार के रंगून में श्वेदगांव पगोडा की एक तस्वीर
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए