गुजरात चुनाव प्रचार से दिल्ली लौटे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

गुजरात से चुनाव प्रचार खत्म कर दिल्ली लौटे कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

गुजरात में आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली लौट आए हैं। उनके आवास, 12 तुलगक रोड पर उनका जरोदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी के स्वागत के लिए उनके निवास पर उनकी मां सोनिया गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। इस मौके पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने ढोल-नगाड़े के साथ फूलों से राहुल गांधी का शानदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर जश्न मनाते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए यह मौका बेहद खास था। राहुल गांधी 11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। राहुल गांधी 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 60वें अध्यक्ष चुने गए हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से छठे पार्टी अध्यक्ष हैं और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें अध्यक्ष होंगे। 16 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनकी ताजपोशी होनी है।

बीते 11 दिसंबर को राहुल गांधी को पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन भरा था। राहुल गांधी के सभी 89 नामांकन पत्र सही पाए गए थे। जिसके बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित कर दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 13 Dec 2017, 1:45 PM