विश्व कप के बाद धोनी लेंगे संन्यास, यह मुकाबला होगा उनका आखिरी मैच?

विश्व कप में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी का भी आखिरी मैच हो सकता है। शायद इसके बाद प्रशंसक उन्हें नीली जर्सी में नहीं देख सकेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह खुलासा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महेंद्र सिंह धोनी विश्‍व कप 2019 के बाद संन्‍यास लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नीली जर्सी में धोनी आखिरी बार सेमीफाइनल या फाइनल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि धोनी का आखिरी मैच कौन सा होगा और न ही धोनी ने संन्यास का ऐलान किया है। लेकिन ये लगभग तय माना जा रहा है कि टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी का भी आखिरी मैच होगा। शायद इसके बाद प्रशंसक उन्हें नीली जर्सी में नहीं देख सकेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह खुलासा किया है।

अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो फिर धोनी का आखिरी मैच भी 14 जुलाई को ही हो सकता है। हालांकि बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इस बात की उम्मीद बहुत कम है कि विश्व कप के बाद बी धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला भी अचानक ही लिया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वो संन्यास का ऐलान भी कुछ इस तरह से करेंगे। हालांकि क्रिकेट प्रेमी धोनी को मैदान में विदाई देना चाहेंगे।


धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्हें वनडे का महान खिलाड़ी माना जाता है। 90 टेस्‍ट, 348 वनडे और 98 टी20 मैच खेलने वाले एमएस धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 हजार से ज्‍यादा रन हैं। उनकी गिनती दुनिया के महानतम विकेटकीपर्स में होती है।

इस विश्व कप में धोनी धीमी बल्लबेजी की वजह से भी आलचकों के निशाने पर हैं। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ धोनी की धीमी पारी पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सवाल उठाए थे।अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी की धीमी पारी पर सचिन तेंदुलकर ने निराशा जताई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 Jul 2019, 3:27 PM