किसान आंदलोन के दौरान अब तक 11 की मौत, ये हैं वो किसान जिनकी गई जान

किसानों का आंदोलन 18 दिनों से चल रहा है, लेकिन कोई हल की संभावना नहीं दिख रही है। वहीं किसानों में सरकार के प्रति गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। आंदलोन में शामिल कई किसानों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

आस मोहम्मद कैफ

"हमारे जो साथी शहीद हुए हैं वो जो दिल का दौरा पड़ने से मर गए, ठंड से मर गए या एक्सीडेंट में मर गए,सब शहीद हैं। हम इनकी क़ुरबानी को ज़ाया नही होने देंगे। हम अगवानी कर रहे तो क़ुरबानी भी सबसे पहले हम ही देंगे लेकिन यह तय है कि हम समर्पण नही करेंगे और इस कानून को रद्द कराकर ही यहां से जाएंगे। "

यह कहने वाले सिंघु बॉर्डर पर आंदोलित किसानों को शनिवार को संबोधित कर रहे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी बेहद जज़्बात में बोल रहे थे। गुरनाम सिंह ऐसा आंदोलन के दौरान मर चुके किसानों को याद करके कहा। गुरनाम सिंह ने यहां यह भी कहा कि वो सबसे पहले क़ुरबानी देंगे। शहीदी दिवस के बाद से वो अनशन पर बैठ जाएंगे।


किसानों का आंदोलन 18 दिनों से चल रहा है, लेकिन कोई हल की संभावना नहीं दिख रही है। वहीं किसानों में सरकार के प्रति गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। आंदलोन में शामिल कई किसानों की मौत हो चुकी है। इस दौरान मर चुके किसानों को लगातार याद किया जा रहा है। यहां कई जगह इन किसानों के फ़ोटो लगें है और इन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। किसान हरपीत सिंह कहते हैं कि " वो अपनी जान से चला गया है वो एक मकसद रखता था अब उसकी चाहत पूरी होनी चाहिए हम उन्हें सलाम करते हैं "

किसान आंदलोन के दौरान अब तक 11 की मौत, ये हैं वो किसान जिनकी गई जान
किसान आंदलोन के दौरान अब तक 11 की मौत, ये हैं वो किसान जिनकी गई जान
किसान आंदलोन के दौरान अब तक 11 की मौत, ये हैं वो किसान जिनकी गई जान
किसान आंदलोन के दौरान अब तक 11 की मौत, ये हैं वो किसान जिनकी गई जान
किसान आंदलोन के दौरान अब तक 11 की मौत, ये हैं वो किसान जिनकी गई जान

ये हैं वि किसान जिनकी मौत आंदोलन के दौरान हुई...

1- धन्ना सिंह की मृत्यु आंदोलन के दौरान 27 नवंबर को हुई। धन्ना सिंह पंजाब प्रांत के चहलावाली के रहने वाले थे।

2- जनकराज की मृत्यु 29 नवंबर को हुई। जनकराज धनौला ,बरनाला के निवासी थे।

3- गजन सिंह की मृत्यु 28 नवंबर को आंदोलन के दौरान हुई।गजन सिंह लुधियाना के बंगुकटरा के रहने वाले थे।

4- गुरजंट सिंह की मृत्यु 2 दिसंबर को हुई। गुरजंट सिंह मनसा जिले के बचौना के निवासी थे।

5- लखबीर सिंह की मृत्यु 4 दिसंबर को किसान आंदोलन के दौरान हुई। लखबीर सिंह पंजाब के बठिंडा जिले के लालिना के रहने वाले थे।

6- सुरेंद्र सिंह पंजाब प्रांत के नवांशहर के निवासी थे।

7- मेवा सिंह की मृत्यु किसान आंदोलन के दौरान 8 दिसंबर को हुई।मेवा सिंह पंजाब के मोगा के रहने वाले थे।

8- किसान राममेहर हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले थे।

9- अजय कुमार हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले के रहने वाले थे।अजय कुमार की मौत किसान आंदोलन के दौरान 8 दिसंबर को हुई थी।

10- किताब सिंह की मृत्यु भी किसान आंदोलन मे हुई । किताब सिंह हरियाणा के जींद जिले के निवासी थे।

11- कृष्णलाल गुप्ता की मृत्यु 7 दिसंबर को किसान आंदोलन में हुई। कृष्णलाल गुप्ता पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia