हैदराबाद में सिरफिरे प्रेमी ने लड़की को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान लड़की की मौत

हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक व्यक्ति ने 25 साल की लड़की पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग से झुलसी लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

<p>फोटो: सोशल मीडिया</p>

फोटो: सोशल मीडिया

user

नवजीवन डेस्क

हैदराबाद के सिकंदराबाद में एक व्यक्ति ने 25 साल की लड़की पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग से करीब 60 फीसदी झुलसी लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह पूरा मामला 20 दिसंबर की शाम का है। बताया जा रहा है कि लड़की से आरोपी प्रेम करता था। उसने लड़की को लाल गौड़ा चौक इलाके में मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही लड़की वहां पहुंची उसने लड़की को आग लगा दी। पीड़ित लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। पुलिस और लोगों की मदद से लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर पीड़ित को नहीं बचा पाए।

खबरों के मुताबिक लड़की एल्युमीनियम फैब्रिकेशन यूनिट में रिसेप्शनिस्ट थी। आरोपी व्यक्ति और लड़की दोनों एक ही दफ्तर में काम करते थे। जब लड़की के परिजनों को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो लड़की ने लड़के से मिलने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज लड़के ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia