तेजस्वी यादव के 'जन विश्वास यात्रा' में हादसा, भाषण से पहले टूटा मंच, मची अफरा-तफरी

इस घटना में आरजेडी के कई नेताओं को हल्की चोटें भी आई है। मंच टूटने के बाद सभास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

तेजस्वी यादव के भाषण से पहले आरजेडी का टूटा मंच
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

 आरजेडी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से अपनी 'जन विश्वास यात्रा' पर निकले हैं। इस दौरान सीतामढ़ी में उनके पहुंचने से पहले ही आरजेडी का मंच टूट गया, जिससे सभा स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

दरअसल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की है। वह यात्रा के पहले दिन सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। अभी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के इंतजार में थे और अन्य नेता मंच से भाषण दे ही रहे थे कि मंच टूट गया।


इस घटना में आरजेडी के कई नेताओं को हल्की चोटें भी आई है। मंच टूटने के बाद सभास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

इससे पहले, तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना से मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 'जन विश्वास यात्रा' पर निकले। उनकी यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से हो गई है।

इसके बाद उन्हें सीतामढ़ी और शिवहर जाना है। तेजस्वी की यात्रा 1 मार्च को समाप्त होगी। इस दौरान वे 32 जिलों में जनसभा और एक अन्य जिले में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia