152 साल बाद लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, देश के कई हिस्सों में दिखेगा नीला और लाल चांद
31 जनवरी की शाम 152 साल बाद पूर्व चंद्र ग्रहण लगेगा और कुछ समय के लिए चांद नीला और लाल हो जाएगा। अनुमान है कि चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

31 जनवरी की शाम को 152 साल बाद पूर्व चंद्र ग्रहण लगेगा। इतने सालों बाद चांद पृथ्वी के इतने ज्यादा करीब होगा। इस दौरान चांद नीला और लाल हो जाएगा। ग्रहण का सूतक सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर लग चुका है। चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
भारत में यह चंद्र ग्रहण सिक्किम, मेघालय, असम, मिजोरम, अरुणांचल प्रदेश और पूर्वी पश्चिम बंगाल में चद्रोदय के बाद शुरू होगा। देश के बाकी हिस्सों में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय से पहले शुरू हो जाएगा। भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी यूरोप, हिंद महासागर क्षेत्र में भी दिखेगा। वहीं अमेरिका में चंद्र ग्रहण का अंत दिखेगा। चंद्र ग्रहण खत्म होने पर स्नान और दान किया जा सकेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 31 Jan 2018, 2:05 PM
