यूपी: पति-पत्नी के झगड़े में 1 महीने के मासूम बच्चे की हत्या, पिता ने कुचलकर उतारा मौत के घाट

आरोपी का उसकी पत्नी के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर अपने 1 महीन के बच्चे की कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के संभल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह के चंदौसी इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी से हुए घरेलू झगड़े के दौरान अपने 1 महीने के मासूम बेटे की कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए और मौके से भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी का उसकी पत्नी के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आरोपी ने अपने बच्चे की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने भी बताया कि आरोपी ने पत्नी से झगड़े के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia