अज़हरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी के बंधन में बंधेंगीं सानिया की बहन अनम मिर्ज़ा, जानिए कब होगा निकाह

अनम मिर्जा की यह दूसरी शादी होंगी। वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी। अनम ने बिजनेसमैन अकबर से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी। इस शादी में सलमान खान, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फराह खान, हुमा कुरैशी और अन्य लोग शामिल हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन (असद) से इस साल दिसंबर में शादी करेंगी। सानिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी बहन असदुद्दीन से शादी करने जा रही है। सानिया की बहन अनम और अजहरुद्दीन के बेटे असद ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें साझा की है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर असद के साथ एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, 'परिवार'।


असद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें सानिया और अनम पोजिंग देते दिखाई दे रही थी। असद ने लिखा, "दो खूबसूरत महिलाओं के बीच।"

अनम मिर्जा की यह दूसरी शादी होंगी। वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी। अनम ने बिजनेसमैन अकबर से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी। इस शादी में सलमान खान, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फराह खान, हुमा कुरैशी और अन्य लोग शामिल हुए थे।


असद क्रिकेट खिलाड़ी हैं जबकि अनम फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह खुद अपना लेबल बाजार चलाती हैं, जिसका कि सानिया ब्रांड एम्बेसेडर हैं। असद और अनाम पिछले काफी समय से एक दूसरे से को डेट कर रहे हैं और तभी से दोनों के शादी के कयास लगाए जा रहे थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia