आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम में तोड़ी गई गांधी की प्रतिमा, बापू की मूर्तियों पर क्यों बढ़े हमले?

विशाखापट्टनम से पहले भी देश में कई जगहों से महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को तोड़ने की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अप्रैल महीने में राजस्थान के राजसमंद के नाथद्वार में बापू की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को तोड़े जाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश के विशाखा विशाखापट्टनम में सामने आया है। यहां के मधुरवाड़ा में अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी है। प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी देश में कई जगहों से महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को तोड़ने की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अप्रैल महीने में राजस्थान के राजसमंद के नाथद्वार में बापू की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी। यहां पर अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को तोड़ दिया था। वहीं मार्च के महीने में केरल में महात्मा गांधी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त की गई थी। कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में अज्ञात लोगों ने बापू की प्रतिमा को तोड़ दिया था।

बीते कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं तोड़ी जा चुकी हैं। इसमें त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति, तमिलनाडु में पेरियार और उत्तर प्रदेश में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia