केजरीवाल सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, जायजा लेने रामलीला मैदान पहुंचे गोपाल राय, देखें तस्वीरें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल (16 फरवरी) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ छह और विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम का नाम शामिल है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कल (16 फरवरी) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ छह और विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम का नाम शामिल है। इस समारोह में भाग लेने के लिए पूरी दिल्ली की जनता को न्योता दिया गया है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान में एक से सवा लाख तक लोग आ सकते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यहां पर तैयारी की गई है। मैदान में 45 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई है। टेंट नहीं लगाया जाएगा, ताकि लोगों को मंच पर अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण दिखाई दे।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

वहीं आप के नेता और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय आज (शनिवार) शपथ ग्रहण तैयारियों का जायजा लेने राममलीला मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने कहा कि, इस बार शपथ ग्रहण समारोह में पिछली बार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान में 5-5 हजार लोगों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को परेशानी ना हो। मंच सजाया जा रहा है। मैदान में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। पूरे मैदान में साउंड सिस्टम लगाया गया है। मंच के सामने एक अलग ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसमें सभी विधायक, दिल्ली सरकार के अधिकारी और विधायकों के परिवार के बैठने की जगह होगी। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

बता दें कि 2013 में अरविंद केजरीवाल जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तो रामलीला मैदान में ही उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतीं और केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बने, उस समय भी कैबिनेट ने रामलीला मैदान में ही शपथ ली थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */