आजमगढ़ की अनाबिया को प्रियंका गांधी ने भेजा तोहफा, लिखा- ‘हमेशा मेरी ब्रेवगर्ल रहना और जब भी दिल करे फोन करना’

क्लास 1 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय अनाबिया प्रियंका गांधी से पुलिस के अत्याचार की दास्तां सुनाते-सुनाते रो पड़ी थीं। अनाबिया की मां का देहांत हो चुका है और उनके पिता खाड़ी में रहते हैं। प्रियंका गांधी ने बच्ची के लिए तोहफे में स्कूल बैग, खिलौने और एक पत्र भेजा है।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिलरियागंज, आजमगढ़ की 6 वर्षीय बच्ची अनाबिया ईमान को एक पत्र और गिफ्ट भेजा है। इससे पहले 12 फरवरी को प्रियंका गांधी पुलिस द्वारा बर्बर कार्रवाई की शिकार सीएए-एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से मिलने बिलरियागंज पहुंची थीं। बता दें कि यहां पुलिस ने रात को 3 बजे महिलाओं पर लाठी, डंडे बरसाए थे और आंसू गैस के गोले छोड़े थे जिसकी काफी आलोचना हुई थी। उस दौरे में इस बच्ची के साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

क्लास 1 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय अनाबिया प्रियंका गांधी से पुलिस के अत्याचार की दास्तां सुनाते-सुनाते रो पड़ी थीं। अनाबिया की मां का देहांत हो चुका है और उनके पिता खाड़ी में रहते हैं। प्रियंका गांधी ने बच्ची के लिए तोहफे में स्कूल बैग, खिलौने और एक पत्र भेजा है। पत्र में प्रियंका गांधी ने 'हमेशा मेरी ब्रेव गर्ल रहना और जब भी दिल करे फोन करना। बहुत प्यार। प्रियंका आंटी' लिखा है।

आजमगढ़ की अनाबिया को प्रियंका गांधी ने भेजा तोहफा, लिखा- ‘हमेशा मेरी ब्रेवगर्ल रहना और जब भी दिल करे फोन करना’

दिल्ली से गिफ्ट लेकर बिलरियागंज पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बताया कि अपने दौरे में प्रियंका गांधी ने बच्ची को अपना मोबाइल नम्बर दिया था और उनसे कई बार बात भी की थी।

प्रियंका गांधी का यह दौरा काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां से सांसद हैं। उनसे पहले मुलायम सिंह यादव 2014 में सांसद थे। लेकिन पार्टी की तरफ से मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कोई बयान नहीं आया था। जिसके बाद प्रियंका गांधी के दौरे से दो दिन पहले कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम महिलाओं के दमन पर चुप्पी साधने और जिले से लापता होने के पोस्टर पूरे शहर में लगवाए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */