बंगाल चुनाव: नंदीग्राम में पुलिस पर BJP के पक्ष में काम करने का आरोप, TMC ने चुनाव आयोग से शियकायत दर्ज कराई

राज्य मंत्री शशि पांजा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में तैनात पुलिसकर्मी बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे थे।

नंदीग्राम में पुलिस पर BJP के पक्ष में काम करने का आरोप
i
user

नवजीवन डेस्क

तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नंदीग्राम में पुलिस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी समर्थित गुंडों द्वारा इलाके के लोगों को धमकाए जाने का आरोप लगाया।

राज्य मंत्री शशि पांजा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में तैनात पुलिसकर्मी बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से मुलाकात की और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने का आग्रह किया गया।


राज्य मंत्री ने दावा किया, ‘‘इन अधिकारियों की उपस्थिति मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर रही है।’’

हालांकि, बीजेपी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस से संरक्षण प्राप्त गुंडों’’ द्वारा मतदाताओं को धमकाया गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। यह मतदान का पहला चरण है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia