बंगाल पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', अधीर रंजन ने किया स्वागत, राहुल बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ेगी इंडिया गठबंधन

राहुल गांधी ने कहा कि, इस यात्रा में 'न्याय' शब्द इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि पूरे देश में अन्याय का बोलबाला है। इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।

भारत जोड़ो यात्रा न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है।
भारत जोड़ो यात्रा न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है।
user

नवजीवन डेस्क

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। राहुल गांधी बोले, बीजेपी और आरएसएस मिलकर देश भर मे नफरत को बढ़ावा देने के साथ हिंसा फैला रही है। उन्होंने आगे कहा, इस यात्रा में 'न्याय' शब्द इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि पूरे देश में अन्याय का बोलबाला है। इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।

वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने न्याय यात्रा के बंगाल में पहुंचने पर कहा, 'हमें उम्मीद है कि राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल की कांग्रेस इकाई को एक नया जोश देगी। यह यात्रा हमें लोकसभा चुनाव से पहले न केवल संगठनात्मक रूप से बल्कि चुनावी रूप से भी आगे बढ़ने में मदद करेगी।'


बंगाल में राहुल गांधी पांच दिनों में छह लोकसभा क्षेत्र दार्जिलिंग, रायगंज, उत्तरी और दक्षिणी मालदा का दौरा करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई थी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 15 राज्यों के 110 जिलों को 67 दिनों में कवर करने वाली है। इस यात्रा का समापन मुंबई में 20 मार्च को होगा। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia