भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च, इस तरह आप भी बन सकते हैं डिजिटल यात्री, सर्टिफिकेट भी मिलेगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। हालांकि वह ज्यादा व़क्त तक साथ नहीं नहीं चलेंगी। मंगलवार यानि 4 अक्टूबर और बुधवार यानि 5 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा दशहरा के चलते रुका हुआ रहेगा। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इसमें यात्रा की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही इसको डाउनलोड कर अपना नंबर डालकर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के जरिए आम नागरिक डिजिटल भारत जोड़ो यात्री भी बन सकेंगे, जिसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

इसके साथ ही इस ऐप में लोग अपने सुझाव दे सकते हैं और इस को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इसके लेकर भी जानकारी दी जा सकती है। हालांकि अभी तक इसकी वेबसाइट लांच की गई थी लेकिन अब ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है।


बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरूआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। केरल के बाद कर्नाटक में भी इस यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia