भारत जोड़ो यात्रा: मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की तारीख में बदलाव, अब 23 नवंबर को राज्य में प्रवेश करेगी यात्रा
पार्टी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अब भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बोदरली गांव में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की तारीख में बदलाव हुआ है। अब उनकी यात्रा 20 नहीं बल्कि 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बोदरली गांव में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में पहले 20 नवंबर को प्रवेश करने की पूर्व में तारीख तय की गई थी, लेकिन राहुल गांधी और दूसरे नेता गुजरात में चुनावी रैली के लिए जाने वाले हैं, ऐसे में तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अब भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बोदरली गांव में प्रवेश करेगी। बीते रोज पार्टी के प्रमुख नेताओं जिनमें राज्य के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के अलावा पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव आदि शामिल हुए, उन्होंने राहुल गांधी से महाराष्ट्र में मुलाकात की थी। उसके बाद ही कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
भारत जोड़ो यात्रा के तय हुए कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा 23 नवंबर को राज्य में प्रवेश करेगी और पांच दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होगी। कुल मिलाकर यह यात्रा राज्य में 13 दिन रहेगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia