बारिश के बीच कठुआ से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, संजय राउत हुए शामिल

कठुआ में बारिश के बीच शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। बारिश के बाद भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर चुकी है। जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ में बारिश के बीच शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। बारिश के बाद भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 26 जनवरी तक यह यात्रा जम्मू रिजन के अलग अलग जिलों में चलेगी। यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा को आम जनता के साथ-साथ सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है। कांग्रेस के अलावा दूसरे दलों के नेता भी इस यात्रा में शामिल होते रहे हैं। आज जब कठुआ से यह यात्रा शुरू हुई तो शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत भी यात्रा में शामिल हुए हैं। संजय राउत भी राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे हैं। इस अवसर पर संजय राउत ने कहा कि मैं शिवसेना की तरफ से आया हूं। देश का माहौल बदल रहा है और मैं राहुल गांधी को आवाज़ उठाने वाले नेता की तरह देखता हूं। उनके समर्थन में भीड़ उमड़ रही है और लोग जुड़ रहे हैं।


पठानकोट में बोले- डर का माहौल बना नफरत फैलाई जा रही

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में अपनी यात्रा के आखिरी दिन पठानकोट में जनसभा की। जिसमें राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के CM अशोक गहलोत भी पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 3 काले कानून से जो किसानों के साथ हुआ, वही अग्निवीर योजना से जवानों के साथ किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी की कोशिश है कि लोगों को डराकर उनकी तपस्या का फल 2-3 अरबपतियों को दिया जाए। डर का माहौल बनाकर नफरत फैलाई जा रही है। मीडिया में हर वक्त नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है। गलत GST, नोटबंदी, किसान को खाद की समस्या मीडिया में नहीं दिखती। आपकी जेब काटी जा रही है। इस मुद्दों पर ध्यान न जाए, इसलिए यह सब नहीं दिखाया जाता।


बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू-कश्मीर आखिरी पड़ाव है और 30 जनवरी महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर समाप्त होगी। जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा राख जफर तक जाएगी। यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को कवर किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia