भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिहार के काराकाट से लड़ेंगे चुनाव, NDA के इस उम्मीदवार को देंगे टक्कर

पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। माना जाता है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। एनडीए ने काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी बुधवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "माता गुरुतरा भूमेरू" अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।"

पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। माना जाता है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। एनडीए ने काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।


महागठबंधन की ओर से सीपीएम माले ने राजराम को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia