‘सुशासन बाबू’ के राज में महिलाओं पर अत्याचार, रोहतास जिले में दबंगों ने डायन बताकर दलित महिला की काटी जीभ

बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना पुलिस के प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकली देवी पर रेडिया गांव में हथियार से हमला किया गया और उनकी जीभ काट दी गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में ‘सुशासन बाबू’ यानी नीतीश कुमार के राज में महिलाओं पर अत्याचार जारी है। ताजा मामला रोहतास जिले में सामने आया है। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। तिलौथू पुलिस थान के प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकली देवी पर रेडिया गांव में हथियार से हमला किया गया और उसकी जीभ काट दी गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल दलित विधवा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी पौत्री की शिकायत पर रविवार को केस दर्ज की गई है। खबरों के मुताबिक, राजकली देवी की पोती हमले के वक्त उनके साथ सोई हुई थी। पोती ने कहा कि तीन गांव वाले शनिवार देर रात को जबरदस्ती घर में घुस गए और उसकी दादी की जीभ काट दी। इन लोगों ने राजकली पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।

इससे पहले 7 अक्टूबर को बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में घुसकर 35 से ज्यादा लड़कियों के साथ मारपीट की गई थी। घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। छात्राओं का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने आवासीय बालिका विद्यालय के दीवार पर मनचलों से अभद्र टिप्पणियां लिखने का विरोध किया था। इस बात से नाराज गांव के लोग आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में घुसकर मारपीट की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Oct 2018, 12:17 PM