बिहार : RJD के अवध बिहारी चौधरी ने भरा नामांकन, विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। चौधरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अवध बिहारी चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। चौधरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। चौधरी के नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के घटक दलों के कई नेता मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए एक ही व्यक्ति के नामांकन होने की स्थिति में उनके निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा में महागठंधन के विश्वास मत हासिल करने के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कार्यवाही चलाई।


बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास पर अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर महागठबंधन में फैसला हुआ था। पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद कोटे में जाएगा। महागठबंधन की सरकार को सात दलों का समर्थन प्राप्त है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */