बीजेपी ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया, सरकार को फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं : राहुल गांधी

कश्मीर घाटी में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगभग हर दिन वहां आतंकी कश्मीरी पंडितों और अन्य हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग की जा रही है, जिससे कश्मीर घाटी में रह रहे हिंदुओं में खौफ का माहौल है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कश्मीर घाटी में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगभग हर दिन वहां आतंकी कश्मीरी पंडितों और अन्य हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग की जा रही है, जिससे कश्मीर घाटी में रह रहे हिंदुओं में खौफ का माहौल है। कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़ने की भी खबरें हैं। इसी बीच आज (गुरुवार) कुलगाम जिले में राजस्थान के रहने वाले विजय कुमार की बैंक में घुसकर हत्या कर दी गई।

कश्मीर में हो रह टारगेट किलिंग को रोकने में सरकार पूरी तरह नाकाम दिख रही है। वहां हर दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। वहीं इन घटनाओं के लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ट्वीट कर कहा, "बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज मारे जा रहे हैं। कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। बीजेपी ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।"


इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को भी ट्वीट कर कहा था, कश्मीर में पिछले 5 महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गयी। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गयी।

18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं लेकिन बीजेपी 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी, ये कोई फिल्म नहीं, आज कश्मीर की सच्चाई है।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने गुरुवार को बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। केएफएफ ने एक पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि जो भी कश्मीर के डेमोग्राफिक बदलाव में शामिल होगा, उसका यही अंजाम होगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को भी एक हिंदू महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली हिंदू शिक्षिका रजनी को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में गोली मारी गई थी।


गौरतलब है कि मई के महीने में कई घटनाएं हुई जब किसी गैर-मुस्लिम की हत्या की गयी है। इससे पहले बीते 12 मई को राहुल भट की बडगाम जिले की चाडूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस साल केवल मई महीने के दौरान कश्मीर में लोगों को निशाना बनाकर हत्या करने के 7 मामले सामने आये हैं। इनमें से चार नागरिक और तीन पुलिसकर्मी थे, जो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 02 Jun 2022, 6:34 PM