BJP ने सांसदों को जारी किया एक लाइन का व्हिप, विशेष सत्र में मौजूद रहने का दिया निर्देश

बीजेपी ने अपने लोक सभा और राज्य सभा के सभी सांसदों को तीन लाइन का अलग-अलग व्हिप जारी कर विशेष सत्र के दौरान सभी दिन सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

18 से 22 सितंबर के बीच होने वाले संसद के विशेष सत्र को लेकर बीजेपी ने अपने लोक सभा और राज्य सभा के सभी सांसदों को एक लाइन का व्हिप जारी कर विशेष सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। संसद के इस विशेष सत्र में 5 बैठकें होंगी।

बीजेपी ने अपने लोक सभा और राज्य सभा के सभी सांसदों को तीन लाइन का अलग-अलग व्हिप जारी कर विशेष सत्र के दौरान सभी दिन सदन में मौजूद रहने का निर्देश देते हुए कहा है कि 18 से 22 सितंबर तक पांचों दिन सदन की कार्यवाही के दौरान सभी सांसद सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।


आपको बता दें कि संसद के विशेष सत्र के एजेंडे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच सरकार ने बुधवार को विशेष सत्र का एजेंडा साफ कर दिया है। संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान आजादी के 75 साल - संविधान सभा से लेकर आज तक की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही सरकार की तरफ से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा के साथ-साथ चार महत्वपूर्ण विधेयक भी विशेष सत्र के एजेंडे में शामिल हैं। हालांकि आपको यह बता दें कि, आमतौर पर यह टेंटेटिव एजेंडा होता है और सरकार सत्र के दौरान भी इसमें कोई नया एजेंडा जोड़ सकती है या इनमें से किसी को हटा भी सकती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia