वीडियो: अपनी इस गलती पर शर्म से पानी पानी हुए बीजेपी नेता, सुननी पड़ी जबरदस्त झाड़
पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुए मुठभेड़ में मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गएथे। इस मुठभेड़ में मेरठ ने भी अपने एक लाल अजय कुमार को खोया। शहीद अजय कुमार के अंतिम संस्कार में शिरकत करने वालों में कई पार्टियों के नेताओं सेलेकर अधिकारी तक शामिल रहे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। जहां जूतों में बीजेपी नेता और सामने नाराज परिजन नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ नेता हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। इनकी इस बेपरवाही पर खुब खिंचाई हो रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
