हिमाचल के लोगों के अधिकार को कुचलना चाहती है बीजेपी, सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि इस मक़सद के लिए जिस तरह बीजेपी सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लोगों के अधिकार को कुचलना चाहती है और बहुमत को चुनौती दे रही है।उन्होंने दावा किया कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश को "राजनीतिक आपदा'' में धकेलना चाहती है।

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन बीजेपी धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है। "


उन्होंने दावा किया कि इस मक़सद के लिए जिस तरह बीजेपी सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा, "25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।"

राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 और बीजेपी के पास 25 सीटें हैं। बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया, "इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।"

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia