दिल्ली-पानीपत हाईवे पर कार हादसे में वेटलिफ्टिंग के 4 राष्ट्रीय खि‍लाड़ि‍यों की मौत   

दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास एक कार दुर्घटना में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग के नेशनल चैंपियन थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास एक कार दुर्घटना में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग के नेशनल चैंपियन थे। दोनों घायल खिलाड़ियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया है।

घायल खिलाड़ी सक्षम यादव दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं और दो बार वेटलिफ्टिंग में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

वेटलिफ्टिंग के 6 खिलाड़ी कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी दिल्ली-पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास खिलाड़ियों की कार नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकराई और फिर एक खंभे से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार खंभे से इतनी जोर से टकराई कि गाड़ी की छत ही उड़ गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए