CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं का रिजल्ट अब से थोड़ी देर बाद होगा जारी! इन वेबसाइट्स पर ऐसे करें चेक

देश भर के करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट अब से कुछ देर बाद ही जारी करने वाला है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार भी खत्म होने वाला है। सीबीएसई रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगा। छात्र डिजीलॉकर या फिर उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट पर भी  सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है। देश भर के करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र पिछले कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं। कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं। 

CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी 

  • cbse.gov.in

  • results.cbse.nic.in

  • cbseresults.nic.in

  • digilocker.gov.in


CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

  • यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें

  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें 

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia