उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के वास्ते एक जून को खुलेगा CBSE का पोर्टल, जानें पूरा प्रोसेस

बोर्ड ने पहले साफ कर दिया था कि इसके लिए आवेदन 1 जून से ही होंगे। बोर्ड को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है।कभी छात्रों को धुंधली मार्कशीट दिखाई दे रही है, तो कभी पोर्टल में पेमेंट को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन समेत परीक्षा परिणाम के बाद की गतिविधियों के लिए पोर्टल एक जून से चालू हो जाएगा। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब बोर्ड ने पहले 29 मई से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का ऐलान किया था। हालांकि, बोर्ड ने पहले साफ कर दिया था कि इसके लिए आवेदन 1 जून से ही होंगे। बोर्ड को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है।कभी छात्रों को धुंधली मार्कशीट दिखाई दे रही है, तो कभी पोर्टल में पेमेंट को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं।

बोर्ड ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किये अपने एक बयान में कहा, ‘‘ जो विद्यार्थी परिणाम-पश्चात गतिविधियों को लेकर पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि नामित पोर्टल एक जून 2026 से चालू हो जाएगा।’’

बोर्ड ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ‘मूल्यांकन के उच्चतम मानकों और प्रोटोकॉल’ को सुनिश्चित करना है।

बोर्ड ने कहा, ‘‘जिन विद्यार्थियों को कोई प्रश्न/जिज्ञासा हों, वे सीबीएसई टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800 11 8004 और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।’’


यह स्पष्टीकरण तब आया है जब बोर्ड ने पहले कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन पोर्टल 29 मई तक चालू होने की उम्मीद है।

यह घटनाक्रम ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली को लेकर कुछ विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद सामने आया है।

सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों, भुगतान विफलताओं और पहुंच संबंधी मुद्दों को लेकर बोर्ड को विद्यार्थियों और अभिभावकों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन? 


सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर पोस्ट रिजल्ट सर्विस या वैरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन सेक्शन खोलें। 

उसके बाद लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें। 

इन ऑप्शन पर करें फोकस 

मार्क्स का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन

वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन दोनों 

एक या उससे ज्यादा विषय का चयन 

डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें।

निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें।

पीटीआई के इनपुट के साथ