CBSE टॉपर 2022 तान्या सिंह का कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने का है ख्वाब, IAS बनने की ऐसे कर रही तैयारी

तान्या सिंह सीबीएससी 12वीं की टॉपर है। उन्हें आदर्श 100% मार्क्स मिले हैं। तान्या को 500 में 500 अंक प्राप्त हुए हैं। तान्या सिंह बुलंदशहर के डीपीएस स्कूल की छात्रा है।

फोटो: आस मोहम्मद कैफ
फोटो: आस मोहम्मद कैफ
user

आस मोहम्मद कैफ

बुलंदशहर की तान्या सिंह के पिता विजय कुमार गदगद हैं, वो बता रहे हैं कि पिछले कुछ घंटो से वो लगातार फोन पर है। वो अब तक सैंकड़ो बधाई के फोन अटेंड कर चुके हैं। कई बार उनकी आंखें नम हो चुकी है और उनका सीना फूल-फूल जा रहा है। तान्या सिंह सीबीएससी 12वीं की टॉपर है। उन्हें आदर्श 100% मार्क्स मिले हैं। तान्या को 500 में 500 अंक प्राप्त हुए हैं। तान्या सिंह बुलंदशहर के डीपीएस स्कूल की छात्रा है। दिलचस्प बात यह है इस स्कूल की तीन अन्य छात्राओं भूमिका गुप्ता, राधिका अग्रवाल और नेहा सोलंकी ने भी 499, 498 और 497 अंक प्राप्त किए हैं। तान्या सिंह ने 12वीं में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इतिहास विषय को सबसे ज्यादा पसंद करने वाली तान्या सिंह बताती है कि उन्होंने बचपन से आईएएस बनने का सपना देखा था। यह परिणाम उस ख्वाब को पूरा करने की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम है।

फोटो: आस मोहम्मद कैफ
फोटो: आस मोहम्मद कैफ

तान्या सिंह अपने परिणाम को लेकर बहुत अधिक खुश है, नवजीवन से बातचीत में वो कहती है कि उसने एक बहुत आसान स्ट्रेटजी फॉलो की है। वो शार्ट टर्म टारगेट तय करती थी और फिर उसे पूरा करती थी। जैसे वो तय करती थी कि आज चैप्टर ए से चैप्टर सी तक पढ़ना है तो वो उसे पढ़कर ही उठती थी। अगर वो ऐसा जल्दी कर लेती थी तो वो जल्दी अपने कमरे से बाहर आ जाती थी। तान्या का कहना है कि उसने कभी भी अपना शार्ट टारगेट अधूरा नहीं छोड़ा! तान्या बताती है, 'मैं हमेशा उसे पूरा करती थी। ऐसा नही है मेरा सिर्फ शार्ट टर्म टारगेट ही था मेरा एक लांग टर्म टारगेट भी है और वो यूपीएससी अचीव करना है। अब मुझे वो ही हासिल करना है।'

फोटो: आस मोहम्मद कैफ
फोटो: आस मोहम्मद कैफ

तान्या सिंह की मां पूनम सिंह अपनी बेटी की इस बात पर मुस्कराहट के साथ बताती हैं कि तान्या अपने कमरे में पढ़ती थी तो हम उसे बिल्कुल भी डिस्टर्ब नहीं करते थे। हम उसके कैरियर की इच्छा पर कैसे अपनी मर्जी थोप सकते हैं। वो जो चाहती है वो कर सकती है ! उसने यह करके दिखाया है। उस लड़की की इच्छाशक्ति अदुभुत है। वो अलग है और वास्तव में अतिविशेष है। तान्या की सबसे अधिक रुचि इतिहास में है। इस लड़की को आईएएस बनना है और यह बनेगी, यह इसे एक मां का आर्शीवाद है।

फोटो: आस मोहम्मद कैफ
फोटो: आस मोहम्मद कैफ

बारहवीं में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली तान्या सिंह ने अंग्रेजी, हिस्ट्री, पोलिटिकल साइंस, जियोग्राफी और इकॉनॉमिकस में 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं। यह खासी दिलचस्प बात है, तान्या के स्कूल डीपीएस बुलंदशहर के प्रिंसीपल एचआर वशिष्ठ बताते है यह भी बहुत बड़ी बात है क्योंकि अक्सर विद्यार्थियों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए गणित और विज्ञान जैसे विषयों पर अधिक भरोसा होता है। तान्या ने यह सफलता ऐसे विषयों में प्राप्त किया है, जिन पर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना बेहद ही सुखद आश्चर्य है। तान्या में प्रशासनिक क्षमता है जब भी उसे क्लास मॉनिटर बनाया गया तो उसने इसका प्रदर्शन किया। तान्या को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ और मेरा विश्वास है कि वो एक दिन प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन बतौर कलक्टर करेगी।


तान्या की सबसे खास बात यह है कि उसे कुछ विषय इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि उसे उन्हें कई बार पढ़कर याद करने की जरूरत नही पड़ती। तान्या सिंह बताती है कि इतिहास और पॉलिटिकल साइंस ऐसे विषय है, जिसमे से आप अभी भी मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। मुझे पता है कि यही विषय यूपीएससी में मेरी मदद करने जा रहे हैं। मेरा लक्ष्य कलक्टर की कुर्सी है। तान्या सिंह बताती है कि उन्हें यूपीएससी के बारे काफी रुचि है, उन्होंने उसकी कुछ किताबें देखी है। उन्हें गणित तो कठिन लगता है मगर वो हिस्ट्री के साथ काफी कम्फर्ट है जिस विषय के साथ ही वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेगी। तान्या कहती है कि वो बिल्कुल भी प्रेशर नहीं लेती है। पढ़ाई उसके लिए आनंद की तरह है। वो तनाव नहीं लेती है। बच्चों को भी नहीं लेना चाहिए। वो कूल माइंड रहकर पढ़ी है। दोस्तों से बात भी करती थी और गाने भी सुनती थी। दबाव कभी उनपर हावी नहीं रहा है सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता पिता और शिक्षकों ने भी मुझ पर कभी दबाव नहीं बनाया आज मैं बहुत खुश हूं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia