बीजेपी शासित राज्यों में रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, पूछा, क्यों साध रखी है चुप्पी

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रेस कांफ्रेंस में पूछा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दुष्कर्म की घटनाओं पर क्यों चुप हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके उपवास को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इसके बजाए उन्हें जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता में है, वहां महिलाओं पर हो रही हिंसा को लेकर बोलना चाहिए और इस पर उपवास रखना चाहिए।

सिब्बल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दुष्कर्म की घटनाओं पर चुप हैं।"

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अवरोधों की भेंट चढ़ जाने के खिलाफ मोदी के एक दिवसीय उपवास पर निशाना साधते हुए सिब्बल ने कहा, "आप दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ क्यों उपवास नहीं रखते?”

उन्होंने यह भी पूछा, “पीएम मोदी लोगों को यह क्यों नहीं बताते कि दुष्कर्म की घटनाओं से आपको बुरा लगा है, इसलिए आपने उपवास रखा हुआ है।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia