गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में गांधी संदेश यात्रा निकाल रही है। प्रियंका गांधी लखनऊ में पद यात्रा कर रही हैं। कार्यक्रम के अनुसार ये पदयात्रा शहीद स्मारक से लखनऊ के जीपीओ तक चलनी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Oct 2019, 4:38 PM

लखनऊ: हजरत गंज स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रियंंका गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2019, 3:31 PM

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा- महात्मा गांधी ने कहा था "जो सही हे वो करो, जो आसान है वो नहीं"

02 Oct 2019, 3:14 PM

राहुल गांधी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि


02 Oct 2019, 2:24 PM

सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में गांधी संदेश यात्रा निकाल रही है। प्रियंका गांधी लखनऊ में पद यात्रा कर रही हैं। कार्यक्रम के अनुसार ये पदयात्रा शहीद स्मारक से लखनऊ के जीपीओ तक चलनी है। प्रियंका गांधी सबसे पहले शहीद स्मारक पुहंच कर श्रद्धांजलि दीं। शहीदों की श्रद्धांजलि देने के बाद प्रियंका गांधी ने पदयात्रा शुरू कर दी है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को गांधी जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलना है तो पहले बीजेपी को सच्चा होना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी को पहले सत्य के मार्ग पर चलना होगा, उसके बाद वह महात्मा गांधी की बात करे।

02 Oct 2019, 2:02 PM

36 घंटे लगातार चलेगा उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र, विपक्ष ने किया बहिष्कार

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर 36 घंटे तक चलेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी खास अवसर पर सदन की कार्यवाही लगातार चलेगी। हालांकि विपक्ष ने इस सत्र के बहिष्कार का निर्णय लिया है।


02 Oct 2019, 1:36 PM

गांधी जयंती पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, दिया संदेश

02 Oct 2019, 1:23 PM

सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने वाले गांधी के निस्वार्थ मुल्यों को नहीं समझ सकते: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने कहा कि जो असत्य पर आधारित राजनीति कर रहे हैं वो कैसे समझेंगे कि गांधी सत्य के पुजारी थी। जिन्हें अपनी सत्ता के लिए सबकुछ करना मंजूर है वो कैसे समझेंगे कि गांधी अहिंसा के पुजारी थे। जिन्हें मौका मिलते ही अपने आपको सर्वेसर्वा बनाने की आदत हो वो गांधी के निस्वार्थ का मूल्य कैसे समझेंगे।


02 Oct 2019, 1:10 PM

कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं: सोनिया गांधी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है। हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं।

02 Oct 2019, 1:03 PM

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- पांच साल में जो हुआ है उससे बापू दुखी होते

गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल में जो हुआ है उससे बापू दुखी होते। उन्होंने कहा कि पांच साल में देश की हालत बिगड़ी है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।


02 Oct 2019, 12:11 PM

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में कांग्रेस की पद यात्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ में आज पदयात्रा करने वाली हैं। उनको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा के लिए लखनऊ प्रशासन से अनुमति मिल गई है। प्रशासन ने बिना ढोल नगाड़े और लाउडस्पीकर के पदयात्रा की इजाजत दी है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी संदेश यात्रा निकालने वाले हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में शहीद स्मारक से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक गांधी संदेश यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस की इस पदयात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

02 Oct 2019, 12:05 PM

दिल्ली कांग्रेस दफ्तर से राजघाट तक पदयात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी


02 Oct 2019, 12:02 PM

पीएम मोदी ने संसद भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुक शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2019, 11:30 AM

कांग्रेस की पदयात्रा, दिल्ली कांग्रेस दफ्तर से राजघाट तक पदयात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी

महात्मा गांधी की जयंती पर राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पदयात्रा निकाली जारी है। पदयात्रा दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर से राजघाट तक निकाली जा रही है। बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस बुधवार को पूरे देश में 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन पर पदयात्रा निकाल रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल हो रही हैं।

कांग्रेस की पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी
गांधी जयंती LIVE: सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात: प्रियंका गांधी

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia