कर्जमाफी को झूठ बताने वाली बीजेपी को कांग्रेस ने दिया सबूत, शिवराज को सौंपी 21 लाख किसानों की सूची 

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का सबूत देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके घर पहुंच कर 21लाख किसानों की लिस्ट सौंपी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बीजेपी नेताओं द्वारा चुनावी सभाओं में कांग्रेस के किसानों के कर्ज माफ किये जाने को लेकर लोगों में फैलाये जा रहे झूठ का सबूत कांग्रेस पार्टी ने दे दिया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में 21 लाख किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के घर पहुंचा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी का दावा है कि ये उन किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज हैं, जिनके कर्ज कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने बाद माफ किए थे।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी रैलियों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से उनका कर्ज माफ करने का वादा किया था। सत्ता में आने के 10 दिन बाद ही कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक 21 लाख किसानों के कर्ज माफ किये थे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के अन्य नेता अलग-अलग मंच से अपने भाषणों में लोगों में भ्रम फैलाते आरहे हैं कि कमलनाथ सरकार ने किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया है, बल्कि कर्ज माफी के नाम पर लाखों किसानों के साथ छल किया है। बीजेपी के इसी झूठ का जवाब देने के लिए कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने 21 लाख किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज सबूत के तौर पर शिवराज सिंह को उनके आवास पर जाकर दिए हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार किसान माफी के बाद अब किसानों की बिजली माफी पर भी विचार कर रही है। कर्जमाफी के बाद किसान काफी खुश हैं जिसका असर लोकसभा चुनावों पर भी दिखाई देगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia