वारंगल में राहुल गांधी बोले- TRS सरकार ने लूटे युवाओं और गरीबों के पैसे, सरकार बनी तो माफ करेंगे किसानों का कर्ज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दो दिवसीय दौरे पर को तेलंगाना पहुंचे। यहां उन्होंने वारंगल में एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में राज्य की टीआरएस सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दो दिवसीय दौरे पर को तेलंगाना पहुंचे। यहां उन्होंने वारंगल में एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में राज्य की टीआरएस सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी जानती है कि कांग्रेस उनके साथ कभी समझौता नहीं करेगी, इसलिए वह तेलंगाना में टीआरएस सरकार चाहती है। इसका प्रमाण है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री जितना चाहे उतना पैसा चुरा सकते हैं और बीजेपी सरकार (केंद्र) उनके पीछे ईडी नहीं भेजती है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना खून और आंसू बहाए और इस सपने के लिए जंग लड़ी। हम भी आपके साथ खड़े थे। कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी ने यह जानते हुए भी कि हमें इसका नुकसान होगा, यहां के लोगों को एक नया राज्य दिया।
कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि आज यहां पर किसानों की विधवा रो रही हैं ये किसकी जिम्मेदारी है? और ये अकेली नहीं है ऐसी तेलंगाना में हज़ारों बहने हैं जिनके पति ने आत्महत्या की...ये किसकी जिम्मेदारी है?
राहुल गांधी ने टीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के स्वप्न को बर्बाद कर दिया, युवाओं और गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपये लूटे, उसे हम माफ नहीं करेंगे। तेलंगाना के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार बनते ही उनका दो लाख रुपये तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों के लिए सही एमएसपी (न्यूनतन समर्थन मूल्य) लागू करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ समय के अंदर ही इस काम को पूरा किया जाएगा। आपके मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) किसानों की बात नहीं सुनते। वह दो-तीन पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का टिकट योग्यता के आधार पर दिया जाएगा, चाहे आप कितने भी शक्तिशाली हों या आप कितने भी बड़े क्यों न हों। अगर आप गरीबों, किसानों के साथ नहीं हैं, तो आपको कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 May 2022, 9:16 PM
