महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 51 उम्मीदवारों के साथ जारी की पहली सूची, जानिए किस क्षेत्र से कौन प्रत्याशी

288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में भी इसी तारीख को विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अशोक चव्हाण को बोकारो से, नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और परिणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा विश्वजीत पतंगराव कदम को पलस-कडगांव से और अमित विलासराव देशमुख को लातूर शहर से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिटी (CEC) ने सभी उम्मीदवारों के के नाम पर अंतिम निर्णय लिया। इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को ही बिहार की समस्तीपुर सीट पर लोकसभा उप-चुनाव के लिए अशोक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है। किशनगंज (बिहार) से एस बानो, मंडावा (राजस्थान) से आर चौधरी, खिनसर (राजस्थान) से एच मिर्धा और यूपी के बलहा से एम देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद देश में ये पहले राज्य चुनाव हैं। 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में भी इसी तारीख को विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia