कांग्रेस बोली- USCIRF ने ट्रंप सरकार से कहा, अमेरिका में RSS पर लगे प्रतिबंध

कांग्रेस ने कहा कि अमेरिकी संस्था USCIRF ने ट्रंप सरकार से अमेरिका में RSS पर प्रतिबंध लगाने, संपत्ति जब्त करने और सदस्यों की एंट्री बैन करने की मांग की है।

फोटो: AI Generated
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बड़ा दावा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। पार्टी ने कहा है कि अमेरिका की सरकारी संस्था USCIRF ने ट्रंप सरकार से अमेरिका में RSS पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। कांग्रेस के मुताबिक, इस संस्था का कहना है कि RSS धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करता है और धर्म के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देता है।

कांग्रेस का दावा, प्रतिबंध और संपत्ति जब्त करने की मांग

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया है कि USCIRF ने अमेरिका सरकार से RSS पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके साथ ही संस्था ने RSS से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने और संगठन से जुड़े लोगों की अमेरिका में एंट्री पर रोक लगाने की भी सिफारिश की है।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि संस्था के मुताबिक, RSS धार्मिक आधार पर भेदभाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है और इससे लोगों की धार्मिक आजादी पर असर पड़ सकता है।


गांधी की हत्या के बाद लगे प्रतिबंध का भी जिक्र

अपने ट्वीट में कांग्रेस ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल ने भारत में RSS पर प्रतिबंध लगा दिया था। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि मनुस्मृति के आधार पर देश चलाने की वकालत करने वाला RSS संविधान के खिलाफ है और देश की एकता तथा भाईचारे के लिए खतरा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia