छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला कांस्टेबल निलंबित

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हवाई पट्टी पर एक कांस्टेबल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर बंदूक तान दी थी। इससे वहां हड़कंप मच गया था। आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक कांस्टेबल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर बंदूक तान दी थी जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। 15 दिसंबर को यह घटना उस वक्त हुई जब कमलनाथ राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हवाई पट्टी पर कांस्टेबल के बंदूक तानने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों ने आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया।

छिंदवाड़ा के पुलिस उप महानिरीक्षक जी.के.पांडे ने घटना के बारे में कहा, "आरोपी सुरक्षा जवान रत्नेश को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।” पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जवान रत्नेश से जब अफसरों ने पूछताछ की तो उसका कहना था कि वह राइफल को एक कंधे से दूसरे कंधे पर टांगने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी जवान का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है, साथ ही उसका पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Dec 2017, 4:02 PM